Posts

Showing posts from July, 2020

प्रवर्तन निदेशालय ने भी दर्ज किया केस, पिता ने रिया चक्रवर्ती पर लगाया है 15 करोड़ की हेराफेरी का आरोप

Image
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में शुक्रवार को बड़ा ट्विस्ट आ गया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले में पीएमएलए के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में अभिनेता के परिवार की ओर से 15 करोड़ रुपए की हेरा-फेरी का आरोप लगाते हुए पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया गया है। गुरुवार को ईडी ने बिहार पुलिस से ली थी डिटेल इससे पहले गुरुवार को ईडी ने बिहार पुलिस से इस मामले को लेकर एफआईआर और सुशांत के बैंक खातों की डिटेल ली थी। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी सरकार पर निशाना साधा था, साथ ही मामले को सुशांत के फैंस से जुड़ा हुआ बताया था। फडणवीस ने ट्वीट कर कहा कि कम से कम प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अपनी जांच मनी लॉन्ड्रिंग के ऐंगल से शुरू कर देनी चाहिए। उधर बिहार सरकार ने मंत्री ने भी सीबीआई जांच की बात कही है। स्टार्ट अप और मनी ट्रांसफर बने जांच की वजह सुशांत के पिता का आरोप था कि सुशांत के बैंक अकाउंट से 15 करोड़ रुपये तीन खातों में ट्रांसफर किए गए। कथित तौर पर ये अकाउंट्स रिया, उसके भाई शोविक और उसकी मां के हैं। सुशांत और रिया ने एक साथ तीन स्टार्ट-अप म...

7 महीने आगे बढ़ा अक्षय कुमार के डिजिटल डेब्यू द एंड का प्रोडक्शन, अब 2021 में आएगा अमेजन इंडिया का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट

Image
कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए थिएटर्स अभी भी बंद हैं। फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं। इन सबके पहले खिलाड़ी कुमार ने भी मार्च 2019 में अपने डिजिटल डेब्यू का अनाउंसमेंट किया था। द एंड नाम की यह वीडियो एक्शन थ्रिलर 2020 में फ्लोर पर जाने वाली थी। हालांकि कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन के कारण यह करीब 4 महीने आगे बढ़ गया है। द एंड की शूटिंग दिसंबर 2020 से शुरू होना थी, जिसे अक्षय जनवरी 2021 से जॉइन करते, लेकिन अब यह टल गई है। जून 2021 के बाद होगी शुरुआत मिड डे की खबर के अनुसार द एंड के प्रोड्यूसर विक्रम मल्होत्रा ने बताया कि अक्षय के दूसरे कमिटमेंट्स के चलते अब इस प्रोजेक्ट की शुरुआत जून 2021 से होगी। विक्रम कहते हैं- यह ऐसा प्रोजेक्ट नहीं है कि जिसे हमने सोचा और शुरू कर दिया। हमें मैटेरियल को इम्प्रूव करने समय लगेगा। अब जब इसकी शूटिंग इंडिया और फॉरेन के कुछ हिस्सों में होनी है, तो ऐसे में हालात सुधरने के बाद केवल लोकेशन ही फाइनल हो सकेगा। 90 करोड़ की फीस ली है अक्षय ने खबरों के अनुसार अक्षय ने इस प्रोजेक्ट के लिए 90 करोड़ फीस चार्ज की है। द एंड तीन सीजन में रिलीज ह...

मुंबई पुलिस पर बिहार पुलिस को सहयोग न देने का आरोप, तीन दिन बाद भी पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट, केस डायरी और जब्‍ती सूची नहीं सौंपी

Image
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस पर बिहार पुलिस को कोऑपरेट न करने का आरोप लग रहा है। बिहार सरकार के एडवोकेट जनरल ललित किशोर ने अपने एक बयान में यह दावा किया है। उन्होंने कहा, "जब एक राज्य की पुलिस दूसरे राज्य में जांच करने जाती है तो संबंधित राज्य सरकार और उनके अधिकारी उन्हें पूरा सहयोग देते हैं। इस केस में दुर्भाग्य से वे (मुंबई पुलिस) कोऑपरेट नहीं कर रहे हैं।" पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट, केस डायरी और जब्‍ती सूची भी नहीं सौंपी पुलिस महकमे के कुछ अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बिहार से चार पुलिस अधिकारी मुंबई आए हैं। वे अपने दम पर कोटक महिंद्रा और एचडीएफसी बैंक जैसी जगहों पर गए और खातों की छानबीन करने की कोशिश की। चारों अधिकारियों के लिए मुंबई नया शहर है। जहां उन्हें ठहराया गया है, वहां से बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचने का रास्ता नहीं बताया गया। दो दिन पहले उन्हें डीसीपी ऑफिस बांद्रा से अंधेरी के चक्कर कटवाए जाते रहे। तीन दिन बाद भी न तो उन्हें सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिली और न ही केस डायरी। जब्ती की सूची और मोबाइल डाटा भी उन्हें उपलब्ध नहीं कराय...

कंगना रनोट ने जताई सुशांत के परिवार पर नाराजगी, बोलीं- 'वो सिर्फ पैसों पर ध्यान दे रहे हैं, नेपोटिज्म और बाकी मुद्दों को नजरअंदाज किया जा रहा है'

Image
सुशांत सिंह राजपूत केस में अब बिहार पुलिस की टीम इन्वेस्टिगेशन कर रही है। सामने आया है कि रिया चक्रवर्ती सुशांत के पैसों को मनचाहे तरीके से इस्तेमाल कर रही थीं जिसके बाद अब इस एंगल पर भी छानबीन शुरू हो गई थी। इसी बीच उनके वकील ने कहा कि एक्टर की मौत से नेपोटिज्म और मूवी माफियाओं को कोई संबंध नही हैं जिसपर कंगना ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। उनका मानना है कि सुशांत का परिवार सिर्फ पैसों पर ही ध्यान दे रहा है। हाल ही में केके सिंह के वकील ने इंटरव्यू में बताया है कि सुशांत के केस में कंगना रनोट द्वारा बताए जा रहे नेपोटिज्म के मुद्दे का कोई लेना-देना नहीं है। अब इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना की टीम ने लिखा, 'दुर्भाग्य से उनका परिवार सिर्फ पैसों के भाग पर फोकस कर रहा है और सभी इंटरव्यूज और पोस्ट को नजरअंदाज कर रहा है जो सुशांत ने बुली और हरेसमेंट के बारे में लिखा था। जबकि इस केस में पॉलिटिकल नेपो माफिया भी जुड़े हुए हैं। क्या रणबीर और वरुण के साथ ऐसा होगाः कंगना अपने ट्वीट के दूसरे भाग में कंगना ने लिखा, 'अगर उन्होंने सुशांत को मारा है तो वो इसलिए क्योंकि वो एक आसाना टार्गेट...

म्यूजिक कंपनियों और एप्स से बोले बॉलीवुड गीतकार-हमें क्रेडिट दे दो यार, अनोखे अंदाज में लगाई गुहार

Image
म्यूजिक कंपनियों और एप्स से बोले बॉलीवुड गीतकार-हमें क्रेडिट दे दो यार, अनोखे अंदाज में लगाई गुहार https://ift.tt/3jXzCVS अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से सेलेब्स बॉलीवुड में भाई—भतीजावाद, गुटबाजी जैसे मुद्दों पर अपनी बात रख रहे हैं। इसी बीच इंडस्ट्री के गीतकारों ने म्यूजिक कंपनियों और म्यूजिक एप्स से उन्हें क्रेडिट देने की गुहार लगाई है। बॉलीवुड के 15 समकालीन गीतकारों ने बड़े ही अनोखे ढंग से अपनी मांग रखी। इन सभी ने मिलकर एक सॉन्ग बनाया, जिसका टाइटल है, 'हमें क्रेडिट दे दो यार।' इनकी मांग है गीतकारों को भी म्यूजिक कंपोजर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर्स की तरह ही इन एप्स पर दिखने वाले सॉन्ग के लिए क्रेडिट मिलना ही चाहिए। इस वीडियो में समीर, अमिताभ भट्टाचार्य, वरुण ग्रोवर, हुसैन हैदरी, पुनीत शर्मा, मयूर पुरी, नीलेश मिश्रा, मनोज मुंतशिर, शैली, अन्विता दत्त, स्वानंद किरकिरे, कौसार मुनीर, राज शेखर, अभिरूचि चंद और कुमार जैसे गीतकार नजर आए। वरुण ग्रोवर ने इस वीडियो सॉन्ग को अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर करते हुए लिखा,'डियर म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप्स-प्लेटफॉर्म्स और...

मुंबई की सड़कों पर ऑटों रिक्शा में घूम कर रिया और उनके भाई को तलाश रही है बिहार पुलिस की टीम, दोनों के फोन हैं बंद

Image
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता के.के सिंह ने रविवार को पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज करवाया है। मंगलवार से बिहार पुलिस मुंबई में है और अभी तक एक भी बार सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से मुलाकात नहीं कर सकी है। पटना पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती और शोविक अपने घर से गायब हैं और दोनों के फोन भी बंद आ रहे है। आज भी पुलिस टीम ने दोनों को कॉल करने की कोशिश की लेकिन दोनों के नंबर स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए सामने आने का मैसेज भी भेजा है लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। बिहार पुलिस के दो अधिकारी दो दिन में तीन बार रिया के घर पर जा चुके हैं। ऑटो में बैठकर रिया को खोज रहे हैं बिहार पुलिस के लोग रिया और उनके भाई शोविक को तलाशने के लिए बिहार पुलिस की 4 सदस्यों की टीम मुंबई की सड़कों पर ऑटों रिक्शा में घूम रही है। हालांकि, कल यही टीम लग्जरी जेगुआर कार में भी नजर आई थी। फिलहाल बिहार पुलिस इस मामले में जांच को आगे बढ़ाने की बात कहते हुए जायदा कुछ नहीं बोल रही है। यह भी जानक...

लोगों से आर्थिक मदद मांगने की खबरों का सुरेखा सीकरी ने किया खंडन, मुझे भीख नहीं चाहिए, मैं सम्मान से पैसे कमाना चाहती हूं

Image
बधाई हो के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं सुरेखा सीकरी ने पिछले दिनों महाराष्ट्र सरकार के उस फैसले का विरोध किया था जिसमें कहा गया था कि 65 साल से ऊपर के लोग फिल्म या टेलीविजन सीरियल की शूटिंग में हिस्सा नहीं ले सकते। एक इंटरव्यू में सुरेखा ने कहा था कि हालांकि उन्हें कुछ ऑफर मिले हैं लेकिन वो सारे एड फिल्मों के हैं। सुरेखा ने कहा था, अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। एड फिल्मों के ऑफर मेरे लिए काफी नहीं हैं, मुझे और ज्यादा काम करना पड़ेगा क्योंकि मेडिकल बिल के अलावा मेरे अन्य भी कई खर्चे हैं लेकिन प्रोड्यूसर्स कोई रिस्क नहीं ले सकते। ‘मैंने नहीं मांगी आर्थिक मदद’ इस इंटरव्यू में उनकी बातें सुनकर कुछ लोगों ने यह गलत खबरें फैला दीं कि वह अपने दोस्तों से पैसे मांग रही हैं जिससे 75 साल की सुरेखा काफी अपसेट हैं। उन्होंने इन खबरों पर रिएक्शन देते हुए कहा, 'मैं लोगों के बीच किसी भी तरह का गलत इम्प्रेशन नहीं बनाना चाहती कि किसी से भीख मांग रही हूं। मुझे चैरिटी नहीं चाहिए। हां, कई लोगों ने मेरी आर्थिक मदद करने की कोशिश की जिसके लिए मैं उनकी बहुत आभारी हूं। लेकिन म...

Sushant Singh के पिता ने Rhea Chakraborty की याचिका के बाद उठाया बड़ा कदम, न्यायालय में लगाई कैविएट अर्जी

Image
Sushant Singh के पिता ने Rhea Chakraborty की याचिका के बाद उठाया बड़ा कदम, न्यायालय में लगाई कैविएट अर्जी https://ift.tt/2Pb24oP नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ( Sushant Singh Rajput Suicide Case ) मामले में एक के बाद एक कई नए खुलासे होते जा रहे हैं। डेढ़ महीने बाद सुशांत का परिवार ( Sushant's family ) भी खुल कर सामने आया है। जहां एक ओर सुशांत के पिता केके सिंह ( KK Singh ) ने पटना में रिया चक्रवर्ती ( FIR against Rhea Chakraborty ) के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। वहीं अब गुरुवार के दिन सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने एक कैविएट ( KK Singh Filed Caveat ) भी दायर कर दी है। जिसमें अब इस मामले में न्यायालय जब कोई फैसला लेगा उससे पहले वह परिवार ( Court must also hear family's side) का भी पक्ष सुनना होगा। बता दें बीते दिन सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत की सीबीआई जांच ( Supreme Court refused CBI inquiry ) की अर्जी को खारिज कर दिया है। सुशांत के पिता के अनुसार रिया चक्रवर्ती ( Rhea Chakraborty Provoked Sushant to suicide ) ने ही उनके बेटे को सुसाइड करने के लिए उकसा...

शादी के सवाल पर ऋचा चड्ढा ने दिया ऐसा जवाब, रह गए सब हक्के-बक्के, यहां जानिए?

Image
शादी के सवाल पर ऋचा चड्ढा ने दिया ऐसा जवाब, रह गए सब हक्के-बक्के, यहां जानिए? https://ift.tt/3fihS3P अभिनेत्री ऋचा चड्डा ( Richa Chadda ) ने हाल ही अपने प्रशंसकों के साथ इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथ‍िंग सेशन' ( Ask Me Anything session ) रखा। इस दौरान उनके फैंस ने कमेंट बॉक्स में ऋचा से उनकी शादी, ब्यूटी और कॅरियर से जुड़े ढेर सारे सवाल किए। ऐसे में एक फैन ने उनकी शादी को लेकर कुछ ऐसी बात कह दी, जिसे पढ़कर अभिनेत्री निराश हो गईं। फैन ने लिखा, 'भोली मैडम (ऋचा चड्ढा) आज मेरे दोस्त चूजे ने एक सपना देखा कि आप और गुड्डू भइया (अली फजल) की शादी हो रही है।' इस पर जवाब देते हुए ऋचा ने लिखा, 'और सपना टूट गया...2021 अगर कम मनहूस होगा तो सोचेंगे।' टीम वर्क से खत्म होगा भष्टाचार 'आस्क मी एनीथ‍िंग सेशन' सेशन के दौरान एक अन्य यूजर ने ऋचा से सवाल किया कि एक एक्टर के नजर में देश से भ्रष्टाचार कैसे खत्म होगा। इस पर अभिनेत्री ने बहुत सरल शब्दों में जवाब देते हुए कहा कि जब देश के लोग एक—दूसरे को सपोर्ट करेंगे। तो उन्हें महसूस होगा कि एकता में शक्ति है तो भ्रष्टाचार अप...

सुशांत के दोस्त महेश शेट्टी ने बिहार पुलिस को दिए बयान में किए बड़े खुलासे- 'परिवार से बात नहीं करने देती थीं रिया, फोन को लगातार चैक करती थीं'

Image
सुशांत सिंह राजपूत मामले में उनके पिता केके सिंह द्वारा बिहार में केस किए जाने के बाद से ही बड़े खुलासे हो रहे हैं। कई लोगों के बयान और सबूत उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर सवाल खड़े कर रहे हैं। अब इसी बीच सुशांत के करीबी दोस्त महेश शेट्टी ने रिया से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है जिसके बाद बिहार पुलिस उन्हें प्राइम विटनेस बनाने वाली है। महेश ने बताया कि उन्होंने सुशांत को अपने पिता से बात करने की सलाह दी थी मगर उन्होंने ये कहते हुए मना कर दिया कि रिया उन्हें ऐसा नहीं करने देगी और साथ ही वो उनका फोन लगातार चैक करती है। सुशांत का लगातार फोन चैक करती थीं रियाः महेश सीएनएन न्यूज 18 के सोर्स के मुताबिक बिहार पुलिस महेश के खुलासे के बाद उन्हें प्राइम विटनेस बना रही है। महेश ने बताया कि उन्होंने सुशांत को अपने परिजनों से बातचीत करने की सलाह दी थी मगर उन्हें एक्टर ने कहा कि रिया ऐसा नहीं करने देगी। सुशांत ने महेश से ये भी बताया कि एक्ट्रेस लगातार उनका फोन चैक करती हैं। साथ ही रिया और उनकी मां चाहती थीं कि वो अपनी पूरी टीम को बदल लें जिससे एक्टर काफी नाखुश थे। महेश शेट्टी को बनाया जा सकता है ...

अभिनेता के सीए ने किया उनके पिता के आरोप का खंडन, बैंक डिटेल साझा कर बोले- सुशांत के खाते से रिया को कोई बड़ी रकम ट्रांसफर नहीं की गई

Image
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में हर दिन नया मोड़ आ रहा है। पिछले दिनों अभिनेता के पिता केके सिंह ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर उनके बैंक अकाउंट से 15 करोड़ रुपए निकालने का आरोप लगाया था। हालांकि, सुशांत के सीए संदीप श्रीधर ने उनके इस आरोप को सिरे से नकार दिया है। उनकी मानें तो परिवार ने जिस रकम का दावा किया है, वह सुशांत के अकाउंट में थी ही नहीं। रिया के खाते में नहीं हुई कोई बड़ी रकम ट्रांसफर संदीप एक साल तक सुशांत के सीए रहे हैं। वे कहते हैं कि अभिनेता के अकाउंट से रिया या उनके फैमिली मेंबर्स के खातों में एक लाख रुपए भी ट्रांसफर नहीं हुए। इंडिया टुडे से बातचीत में उन्होंने बताया, "कुछ हजार को छोड़कर रिया के खाते में कोई बड़ी रकम ट्रांसफर नहीं हुई। एक बार रिया की मां ने उन्हें (सुशांत को) 33 हजार रुपए ट्रांसफर किए थे। वे फिल्म स्टार थे, इसलिए उन्हें अपनी लाइफस्टाइल और खर्चों को मेंटेन करके रखना था। दोनों (सुशांत और रिया) साथ ट्रेवल करते थे और सुशांत अपनी मर्जी के मुताबिक रहते थे।" सुशांत के शॉपिंग, किराया और यात्रा जैसे खर्चे थे संदीप ने आगे कहा, "शॉपिंग, किराया...

रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में सुशांत के साथ लिव इन में रहने की बात मानी, बोलीं- मुझ पर झूठे आरोप लगाए गए

Image
एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में अपने खिलाफ पटना में FIR दर्ज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाकर केस को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है। इस याचिका में रिया ने सुशांत के साथ लिव-इन में रहने की बात को माना साथ ही कहा कि मृतक के पिता ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर मुझे झूठे तरीके से फंसाया है। अपनी याचिका में रिया ने ये माना कि वो सुशांत के साथ लिवइन रिलेशनशिप में थी और अभिनेता की मौत और उसके बाद मिल रही रेप और मौत की धमकियों के कारण गहरे सदमे में है। रिया की ओर से बुधवार को दायर इस याचिका में कहा गया है कि 'याचिकाकर्ता एक अभिनेत्री है और 2012 से अभिनय कर रही है। वर्तमान मामले में अजीबोगरीब तथ्यों और परिस्थितियों में मृतक के पिता कृष्ण किशोर सिंह के कहने पर याचिकाकर्ता को वर्तमान मामले में झूठे तरीके से फंसाया गया है।' याचिका में कहा गया कि 'याचिकाकर्ता को मौत और रेप की कई धमकियां भी मिली हैं, और मृतक के जाने से वो गहरे सदमे में भी है, जो कि मीडिया की संवेदनशीलता के कारण और भी कई गुना बढ़ चुका है।' उन्होंने बताया कि रेप और मौत की ...

अंकिता लोखंडे को मिला सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का सपोर्ट, कहा-सत्यमेव जयते

Image
सुशांत सिंह राजपूत की एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे को उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति का सपोर्ट मिला है। श्वेता ने सोशल मीडिया पर अंकिता के हालिया इंटरव्यू का लिंक शेयर किया है। इस इंटरव्यू के साथ श्वेता ने राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ का फोटो शेयर करते हुए हैशटैग यूज किया, #satyamevjayate #indiaforsushant. अंकिता ने कहा, ‘डिप्रेशन में नहीं थे सुशांत’ सुशांत की मौत के बाद अंकिता ने पहली बार रिपब्लिक टीवी को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने सुशांत से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं। उन्होंने कहा, सुशांत ऐसे व्यक्ति नहीं थे जो सुसाइड कर लें। हमने साथ में इससे बुरी स्थितियां देखी हैं। वह बहुत ही खुश मिजाज इंसान था। जहां तक मैं उन्हें जानती हूं, वह डिप्रेस रहने वाले लोगों में से नहीं था। मैंने सुशांत के जैसा इंसान नहीं देखा। अंकिता आगे बोलीं, वह अपने सपने लिखा करता था, उसकी एक डायरी थी जिसमें उसने अगले पांच साल के प्लान लिखे हुए थे-उसे क्या करना है-वो कैसा दिखेगा आदि और पांच साल बाद उसने वो सारे सपने पूरे कर लिए थे। जब उसके साथ डिप्रेशन जैसे शब्द जोड़े जाते हैं तो दिल टूट जाता है। वह ...

OTT प्लेटफॉर्म पर आज 2020 का सबसे बड़ा दिन, विद्या की शकुंतला देवी समेत रिलीज हो रही 3 फिल्में, जानें कहां और कैसे देखें

Image
महामारी के चलते जहां पूरे देश में सिनेमाघर बंद हैं वहीं अब नई फिल्मों को डिजिटली रिलीज कर दर्शकों तक पहुंचाया जा रहा है। हॉटस्टार, अमेजन, नेटफ्लिक्स समेत कई ओटीटी प्लेटफॉर्म दर्शकों के लिए बड़ी फिल्मों की सौगात लेकर आ रहे हैं जिसके चलते 31 जुलाई को एक ही दिन तीन फिल्में दर्शकों के लिए आ रही हैं। इनमें विद्या बालन की शकुंतला देवी और नवाजुद्दीन की रात अकेली है भी शामिल है। शकुंतला देवी विद्या बालन स्टारर शकुंतला देवी फिल्म 31 जुलाई से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम की जा रही है। इसे अमेजन प्राइम के सब्सक्राइबर देख सकेंगे। इस फिल्म में शकुंतला देवी के ह्यूमन कम्प्यूटर बनने और उनके रिश्तों में अनबन की कहानी दिखाई गई है। चुटकियों में बड़ी गणित की पहेलियां सुलझाने वालीं शकुंतला देवी का बचपन सवाल करते हुए ही गुजर गया। कहानी में दिखाया गया है कि किस तरह एक प्रसिद्ध महिला अपनी निजी जिंदगी और रिश्तों के साथ न्याय नहीं कर पाती। कहां देखें- अमेजन प्राइम डायरेक्टर- अनु मेनन कास्ट- विद्या बालन (शकुंतला देवी), सान्या मल्होत्रा (अनुपमा बनर्जी), जीशू सेनगुप्ता (परितोष बनर्जी, शकुंतला देवी के पति), अम...

बिग बी ने आइसोलेशन वार्ड से लिखा- सबसे ज्यादा इंतजार डॉक्टर्स-नर्सेस के दौरे का रहता है, क्योंकि उन पर उम्मीद टिकी होती है

Image
महानायक अमिताभ बच्चन ने नानावटी हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड से अपना हाल साझा किया है। उनके मुताबिक, दिन में उन्हें सबसे ज्यादा इंतजार उस वक्त का रहता है, जब वार्ड में डॉक्टर्स और नर्सेस का दौरा होता है। क्योंकि उन पर ही उनकी उम्मीद टिकी होती है। गुरुवार देर रात उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा, "आइसोलेशन, क्वारैंटाइन, एकांत, मेडिकल केयर रूम...और कुछ नहीं।" वे आगे लिखते हैं, "दिन में सबसे ज्यादा इंतजार डॉक्टर्स और नर्सेस के दौरे यानी दवा और इलाज के समय का होता है। सोचते हैं कि अब एक घंटे में नर्स आ जाएंगी, इंजेक्शन के जरिए दवा दी जाएगी, फेफड़ों की जांच होगी, शरीर की जांच होगी।" बिग बी के मुताबिक, यह गोडॉट (गेम इंजन) के इंतजार की तरह होता है। वार्ड में इस तरह के गेम खेलते हैं अमिताभ बिग बी ने अपने ब्लॉग में आगे लिखा है, "हम जो गेम खेलते हैं, वे ट्रीटमेंट इक्विपमेंट से मुकाबला करते हैं। कितनी सांस ली, कितनी देर सांस रोकी...पिछले दिन की टाइमिंग को पछाड़ना है...बेहतर करना है...लैब रिपोर्ट के पैरामीटर के नंबर पूछते हैं...इसके शब्द समझ नहीं आते और न ही यह समझ आता है कि ड...

आखिरकार सुशांत सिंह की मौत पर अंकिता लोखंडे ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं—'कोई नहीं जानता सुशांत'

Image
आखिरकार सुशांत सिंह की मौत पर अंकिता लोखंडे ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं—'कोई नहीं जानता सुशांत' https://ift.tt/3fnyYxr अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के करीब डेढ़ महीने बाद अब उनके पिता केके सिंह के बिहार में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद केस में नया मोड़ आया है। बिहार से पुलिस की टीम सुशांत मामले में जांच के लिए मुंबई पहुंची। पुलिस ने वहां पहुंच सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे और उनके नौकर और बॉडीगार्ड के बयान दर्ज किए। वहीं उनके बैंक अकाउंट की सारी डिटेल निकालने में जुटी है। क्योंकि सुशांत के पिता ने दर्ज कराई एफआईआर में रिया और उनके परिवार के खिलाफ सुशांत के अकाउंट से धोखे से पैसे ट्रांसफर करने का आरोप लगाया है। अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने तोड़ी चुप्पी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत की मौत के बाद उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) मीडिया से दूरी बनाने के साथ ही अब तक इस मामले पर चुप्पी साधे हुई थीं। इस बीच होने उन्होंने के गृहराज्य बिहार की दो यात्...

क्रिएटिव मैनेजर सिद्धार्थ पिठानी का आरोप-रिया के खिलाफ गलत बयान देने के लिए परिवार बना रहा है दबाव

Image
सुशांत सिंह राजपूत के क्रिएटिव मैनेजर सिद्धार्थ पिठानी ने अभिनेता के परिवार पर गंभीर आरोप लगाया है। मुंबई पुलिस को भेजे एक ईमेल लिखकर में सिद्धार्थ ने आरोप लगाया है कि उन पर रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बयान दिए जाने को लेकर सुशांत के परिवार वालों की तरफ से दबाव बनाया जा रहा है, जबकि वह इस बारे में कुछ नहीं जानते हैं। सिद्धार्थ का मुंबई पुलिस को ईमेल सिद्धार्थ ने मुंबई पुलिस को ईमेल भेजते हुए बताया, '22 जुलाई को मेरे पास सुशांत के परिवार से ओपी सिंह, मीतू सिंह और एक अनजान नंबर से कांफ्रेंस कॉल आया, जहां मुझसे रिया चक्रवर्ती और जब सुशांत के साथ वह माउंट ब्लैंक में रह रही थीं तो उनके खर्चों के बारे में पूछा गया। 27 जुलाई को मेरे पास एक और अनजान नंबर से ओपी सिंह का फोन आया और उन्होंने मुझसे रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार पुलिस को बयान देने के लिए कहा। मुझ से कहा गया था कि मेरे पास एक कॉल आएगा, उसके बाद मेरे पास एक अनजान नंबर से कॉल भी आया, लेकिन 40 सेकेंड के बाद वह कॉल कट गया और कोई बयान दर्ज नहीं हुआ था। मुझे पर रिया के खिलाफ वैसे बयान देने के लिए दवाब बनाए जा रहे हैं, जिस चीज की मुझ...

अंकिता लोखंडे ने कहा-सुशांत मानते थे सब कुछ खत्म हुआ तो भी वे अपना एम्पायर फिर से खड़ा कर लेंगे; सुशांत के ट्रेनर का दावा- ले रहे थे रहस्यमयी दवाएं

Image
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सिर्फ अपना पैशन फॉलो करते थे और पैसे उनके लिए कोई मायने नहीं रखते थे। सुशांत मानते थे सब कुछ खत्म हुआ तो भी वे अपना एम्पायर फिर से खड़ा कर लेंगे। यह दावा उनकी फ्रेंड रह चुकी अंकिता लोखंडे ने एक टीवी चैनल के इंटरव्यू में किया है। वहीं इस मामले में आगे आते हुए बिहार सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दायर कर दिया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सुशांत के तीन बैंक खातों से रिया की कंपनी को पैसे ट्रांसफर हुए थे। सुशांत कहते थे सब कुछ खत्म भी हो जाए तो अपना एम्पायर खड़ा कर लूंगा इंटरव्यू में अंकिता ने कहा, ''पैसा बहुत छोटी चीज थी सुशांत के लिए, लेकिन उसका पैशन बहुत बड़ा था। वो हमेशा मुझसे कहता था कि अगर सबकुछ खत्म भी हो जाए तो मैं फिर से अपना एम्पायर खड़ा कर लूंगा। अगर नहीं मिला तो अपने दम पर जिंदगी जीऊंगा। उसकी क्रिएटिविटी, फिल्मों के लिए उसका पैशन बल्कि मैं कहना चाहूंगी कि जिंदगी के लिए उसका पैशन था।'' उन्होंने आगे कहा,"'वह हर काम शिद्दत से करता था। मैंने उसे देखा है। डांस खुशी से करता था। वह श्यामक डावर के ग्रुप बैकग्राउंड...

टोरंटो के लवाजा ड्राइव-इन फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी 'बाला'

Image
टोरंटो के लवाजा ड्राइव-इन फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी 'बाला' https://ift.tt/33awQ9J आयुष्मान खुराना ( Ayushmann Khurrana ) अभिनीत फिल्म 'बाला' ( Bala Movie) शुक्रवार को टोरंटो में लवाजा ड्राइव-इन फिल्म फेस्टिवल ( Toronto movie fest ) में दिखाई जाएगी। अमर कौशिक ( Amar Kaushik ) के निर्देशन में बनी यह फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाने वाली इकलौती भारतीय फिल्म है। कौशिक इस पर कहते हैं, लवाजा ड्राइव-इन फिल्म फेस्टिवल एक दिलचस्प कॉन्सेप्ट है और वर्तमान समय में इस प्रारूप की बहुत आवश्यकता है। 'बाला' का इस महोत्सव में भारत का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात है। उन्होंने कहा, उम्मीद करता हूं कि 'बाला' फेस्टिवल के दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ ही साथ उन्हें सही संदेश भी देगी। जियो स्टूडियोज और दिनेश विजान द्वारा प्रस्तुत 'बाला' में भूमि पेडनेकर और यामी गौतम की भी मुख्य भूमिकाएं हैं। यह समय से पहले गंजे हुए एक शख्स की कहानी है। गौरतलब है कि आयुष्मान की फिल्म 'बाला' भारत में पिछले साल नंवबर में रिलीज हुई थी और अलग कॉन्सेट पर बनी इस फिल्म को ...

सुशांत मामले में ईडी ने रिया के खिलाफ एफआईआर और बैंक लेनदेन का विवरण मांगा

Image
सुशांत मामले में ईडी ने रिया के खिलाफ एफआईआर और बैंक लेनदेन का विवरण मांगा https://ift.tt/3hTa2zn बिहार पुलिस की ओर से दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) के पिता के. के. सिंह ( KK Singh ) की शिकायत पर बॉलीवुड अभिनेता रिया चक्रवर्ती ( Rhea Chakraborty ) के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी राज्य पुलिस से मामले का ब्योरा मांगा है। ईडी के सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी ने 14 जून को आत्महत्या करने वाले दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता के 25 करोड़ रुपए के बैंक लेनदेन को समझने के लिए प्राथमिकी की प्रति मांगी है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बिहार पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर की समीक्षा करने के बाद, ईडी मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज करने पर निर्णय लेगी। ईडी ने बैंकों से सुशांत सिंह राजपूत और रिया के परिवार की दो कंपनियों का ब्योरा मांगा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईडी ने विविडेज रेलीटैक्स के वित्तीय लेनदेन का विवरण भी मांगा है, जिसमें रिया निदेशक है और इसके अलावा फ्रंट इंडिया फॉर वर्ल्ड, जिसमें उसका भाई शोविक निदेशक है, उसकी जानकारी भी मांगी गई है। सु...

इरफान खान के बेटे बाबिल बोले-मैं धर्म नहीं हूं, मैं एक इंसान हूं

Image
इरफान खान के बेटे बाबिल बोले-मैं धर्म नहीं हूं, मैं एक इंसान हूं https://ift.tt/33iqHYS दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बड़े बेटे बाबिल खान ( Irrfan Khans son Babil ) ने भारत में प्रचलित धार्मिक भेदभाव के मुद्दे पर खुल कर बात की है। इंस्टाग्राम पर बाबिल ने कुछ पोस्ट साझा किए हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि आखिर वह क्यों डरते हैं और क्यों वह अपने धर्म के नाम पर खुद को जज नहीं कराना चाहते। उन्होंने कहा, जब तक मेरी टीम न बताए मैं सत्ता में बैठे लोगों के बारे में कुछ भी पोस्ट नहीं कर सकता क्योंकि इससे मेरा करियर खत्म हो सकता है। मैं डर गया हूं। मैं अपने धर्म के आधार पर खुद को जज नहीं कराना चाहता हूं। मैं धर्म नहीं हूं, मैं एक इंसान हूं, जैसे बाकी पूरा देश है। बाबिल ने कहा, ईद के लिए दी जाने वाली अनिवार्य छुट्टी शुक्रवार को रद्द कर दी गई लेकिन सोमवार को रक्षा बंधन की छुट्टी दी जा रही है। कोई बात नहीं। मैं शनिवार को ईद मनाऊं गा जब ईद नहीं होगी। बाबिल ने यह भी साझा किया कि उन्हें अपने पोस्ट के बाद देशद्रोही या पाकिस्तान जाने जैसी घृणित टिप्पणियां मिल सकती हैं। उन्होंने लिखा, तो पाकिस्तान ज...

‘मैं खुशनसीब हूं कि भारत में मुमताज बनकर पैदा हुई; जो प्यार हिंदुस्तान के लोग देते हैं, वो और कहीं नहीं मिलता’

Image
26 साल की उम्र में अपनी शादी के लिए अपना स्टारडम छोड़ देने वाली दिलकश और शोख अदाकारा मुमताज आज 73वें साल में कदम रख रही हैं। खिलौना (1970), ब्रह्मचारी (1968), आइना (1977), आपकी कसम (1974), जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को यादगार बना चुकीं एक्ट्रेस मुमताज अब एक ब्रिटिश नागरिक बन चुकी हैं और पांच नाती-पोतों से भरे परिवार में खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं। मुमताज को दारा सिंह के साथ काम करने के बाद इंडस्ट्री में बड़ी पहचान मिली। कई अभिनेता ऐसे भी थे जो उन्हें स्टंट फिल्मों की हीरोइन बताकर उनके साथ काम करने से मना कर देते थे। हालांकि एक्ट्रेस ने अपनी शोख अदाओं से फिल्मों में रोमांस, ड्रामा और इमोशनल अदाकारी का नया मुकाम हासिल किया। 1947 में जन्मीं मुमताज ने 11 साल की उम्र से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करना शुरू किया था। 1969 में मुमताज को राज खोसला ने उभरते सितारे राजेश खन्ना के साथ दो रास्ते फिल्म में मौका दिया और ये फिल्म उनके करियर के लिए माइलस्टोन साबित हुई। इसके बाद अचानक ही बी-ग्रेड फिल्मों की अदाकारा कही जाने वाली मुमताज स्टार बन गईं और इंडस्ट्री का हर बड़ा हीरो उन्हें अपनी लीडिंग लेड...

कई बार फिल्मों से रिप्लेस हो चुकी हैं राधिका आप्टे, बोलीं- 'ये रोज की बात है अगर दिल पर लेंगे तो दिक्कत होगी'

Image
राधिका आप्‍टे की ‘रात अकेली है’ आज नेटफ्लि‍क्‍स पर रिलीज हो रही हैं। वे इन दिनों लंदन में हैं। वहां से उन्‍होंने फिल्‍म और अपने इन दिनों की व्‍यस्‍तताओं के बार में दैनिक भास्‍कर से बातचीत की है। - श्रीराम राघवन की बदलापुर के मुकाबले इसमें थ्रिल किस तरह अलग है? दोनों फिल्‍मों को कंपेयर करना सही नहीं होगा। यहां अलग कहानी, किरदार और बैकड्रॉप हैं। यहा जॉनर बस सेम है और बाकी कुछ भी समानता नहीं हैं। यह भी कि इस तरह की फिल्‍में मुझे बहुत पसंद हैं। इंसानी मन के जटिलताएं मुझे खींचती रही हैं। नवाज के साथ मांझी और इस फिल्म का कोई यादगार किस्सा? ऐसा कोई किस्‍सा याद तो नहीं रहा है इस फिल्‍म का भी। यह जरूर था कि बड़ा ही व्‍यवस्‍थि‍त था। शूट पर जाने से पहले हमें रिहर्सल का टाइम मिलता था। हर सीन काफी मेमोरेबल था। मेरे कमरे में एक लंबा सीन था। नवाज के साथ वह करने में बड़ा मजा आया। वह कमाल के एक्‍टर तो हैं हीं। उन्‍हें भी सेट पर कई सारे सीन को इंप्रोवाइज करने में हिचकिचाहट नहीं होती, तभी उनके साथ काम करने में बड़ा मजा आता है। वह हमारे मुल्‍क के सबसे फाइनेस्‍ट एक्‍टर्स में से एक हैं। -आगे कौन से न...

टीम में महिला न होने के कारण रिया से पूछताछ करने से रोक दिया था, अब बिहार से महिला पुलिस की टीम जाएगी मुंबई

Image
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच में लगातार रिया चक्रवर्ती घिरती जा रही हैं। साथ ही वे अपने आपको बचाने सारे पैंतरे आजमा रही हैं। पटना में एफआईआर दर्ज होने के बाद 4 लोगों की एक टीम मुंबई पहुंची, जो रिया से भी पूछताछ करने गई थी, हालांकि टीम को यह कहकर रोक दिया गया था कि बिना महिला पुलिस के किसी भी महिला आरोपित से टीम पूछताछ नहीं कर सकती। इसलिए बिहार से इसके लिए महिला टीम को रिया से सवाल-जवाब करने के लिए भेजा जाएगा। टीम ने की महिला पुलिस भेजने की मांग प्रभात खबर के अनुसार मुंबई पहुंची पटना की टीम ने यह मामला बाद में राजीव नगर पुलिस तक पहुंचाया। जहां एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा से बात करके महिला पुलिस की टीम मुंबई भेजने की मांग की है। इस बीच पटना पुलिस की टीम अब तक सुशांत के नौकर दिपेश मरिंडा और गार्ड से पूछताछ कर चुकी है। महिला पुलिस के आते ही टीम रिया से आरोपों के अलावा सुशांत का सिम कार्ड बदलकर जो सिम यूज करवाया जा रहा था वह किसके नाम से लिया गया था, यह भी पूछेगी। सुशांत के पिता के वकील कैविएट दायर करेंगे सुशांत मामले में रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में से पटना में दर्ज केस...

सुशांत को न्याय दिलाने के लिए बहन श्वेता ने लोगों से एकजुट होने की अपील की, सोशल मीडिया पर लिखा- भगवान प्लीज हमारी मदद करो

Image
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद अभिनेता की बड़ी बहन श्वेता लगातार सोशल मीडिया पर भाई के लिए न्याय की मांग कर रही हैं। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए सुशांत के लिए न्याय मांगा। उन्होंने भगवान की एक फोटो शेयर करते हुए लोगों से इस मामले को लेकर एकजुट होने की अपील की। श्वेता ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'आओ एकजुट खड़े होते हैं, सच्चाई के लिए संगठित होते हैं। #इंडिया फोर सुशांत #भगवान कृपया हमारी मदद करें #ताकत और एकता की तलाश'। उन्होंने जो फोटो शेयर किया, उसमें एक देवी के अलावा त्रिदेव भगवान (ब्रह्मा, विष्णु और महेश) नजर आ रहे हैं। एक दिन पहले लिखा था #जस्टिस फोर सुशांत इससे एकदिन पहले भी अमेरिका में रहने वाली श्वेता सिंह कीर्ति ने अपनी पोस्ट के जरिए सुशांत के लिए न्याय की मांग की थी। सुशांत की तेरहवीं के दिन पटना स्थित घर में लगाए फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'अगर सच मायने नहीं रखता, तो कभी भी कुछ नहीं होगा। #जस्टिस फोर सुशांत सिंह राजपूत'। ## श्वेता ने बताया था- क्यों नह...

Happy Birthday Sonu Sood: घर पहुंचाने के बाद अब प्रवासी मजदूरों को देगें काम, 3 लाख रोज़गार का किया इंतजाम

Image
Happy Birthday Sonu Sood: घर पहुंचाने के बाद अब प्रवासी मजदूरों को देगें काम, 3 लाख रोज़गार का किया इंतजाम https://ift.tt/33ln0lB नई दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी ( Coroanavirus ) के फैलने के दौरान देशभर में हुए लॉकडाउन ( Lockdown India ) की वजह से प्रवासी मदजूरों ( Migrant labours ) को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। मुश्किल वक्त में प्रवासी मजदूरों की मदद करने के लिए अभिनेता सोनू सूद ( Sonu Sood Helping Migrant labour ) अकेले ही सामने आए। दिन-रात मेहनत कर उन्होंने अलग-अलग राज्यों में फंसे लोगों को सही सलामत ( Sonu Sood Sent Migrant Labours safely to home ) उनके परिवार वालों के पास पहुंचाया। जिसके बाद से सोनू प्रवासी मजदूरों के बीच मसीहा, भगवान, सुपरहीरो ( Superhero Sonu Sood ) और कोरोना वॉरियर ( Corona Warrior Sonu Sood ) के रूप में खूब लोकप्रिय हुए। गरीबों के लिए भगवान बने सोनू सूद आज अपना 47वां जन्मदिन ( Sonu sood celebrating his 47th birthday ) मना रहे हैं। इस स्पेशल डे पर सोनू ने एक और बड़ी घोषणा की है। जिसके बाद से एक बार फिर उन्होंने देशवासियों का दिल जीत लिया है।   ...