Posts

Showing posts from November, 2020

Amitabh Bachchan की 'दीवार' से प्रेरित प्रभास की 'छत्रपति' के रीमेक की तैयारी

Image
Amitabh Bachchan की 'दीवार' से प्रेरित प्रभास की 'छत्रपति' के रीमेक की तैयारी https://ift.tt/3qc4aWR -दिनेश ठाकुर हिन्दी सिनेमा की सबसे कामयाब लेखक-जोड़ी सलीम-जावेद की खूबी यह थी कि वे जितने सलीके से विदेशी फिल्मों का भारतीयकरण करते थे (जंजीर, यादों की बारात, शोले), उतनी ही सफाई से पुरानी हिन्दी फिल्मों को नया जामा पहना देते थे। 'राम और श्याम' को उन्होंने 'सीता और गीता' बना दिया। 'दीवार' के लिए उन्होंने दिलीप कुमार की 'गंगा-जमुना' और नर्गिस की 'मदर इंडिया' से प्रेरणा ली। 'गंगा-जमुना' की तरह मुजरिम और पुलिस अफसर भाइयों का टकराव। 'मदर इंडिया' में जिस तरह नर्गिस अपने पुत्र (सुनील दत्त) को गोली मार देती हैं, 'दीवार' में अमिताभ बच्चन उसी तरह भाई शशि कपूर की गोली से मारे जाते हैं। 'दीवार' में दो भाइयों और मां (निरुपा रॉय) के रिश्तों का जो त्रिकोण था, सलीम-जावेद ने थोड़ी हेर-फेर कर 'शक्ति' में उसे पिता-पुत्र (दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन) और मां (राखी) के त्रिकोण में बदल दिया। यह भी पढ़ें : शाह...

हीरो गायब मोड ऑन में अंगूठी पहनते ही नदारद होगा शो में यह कलाकार

Image
हीरो गायब मोड ऑन में अंगूठी पहनते ही नदारद होगा शो में यह कलाकार https://ift.tt/2VgL4jZ दर्शकों के मनोरंजन और उन्हें रोमांचित करने के लिए टीवी पर जल्द ही ऐसा एपिसोड प्रसारित होने जा रहा है, जिसमें हीरो एक अंगूठी पहनते ही गायब हो जाएगा । इस शो का नाम "हीरो-गायब मोड ऑन" है। दरअसल, सोनी सब पर 7 दिसंबर से सोमवार से शुक्रवार तक रात 8 बजे से हीरो गायब मोड ऑन शो का प्रसारण होगा। यह शो एक ऐसे आम आदमी वीर की कहानी है। जो अपने पिता को ढूंढने के लिए काफी संघर्ष करता है। लेकिन उसका जीवन उस समय बेहद रोमांचक होता है। जब उसे एक चमत्कारी अंगूठी मिलती है। इस अंगूठी को पहनते ही वह गायब हो जाता है। हालांकि इस अंगूठी को सिर्फ वही व्यक्ति पहन सकता है। जिसमें दया, साहस , निस्वार्थता, महानता और संवेदना जैसे गुण हो। लेकिन यह अंगूठी पहनने वाले को भ्रष्ट और पापी भी बना सकती है। ऐसे में वीर उसकी शक्ति का इस्तेमाल अच्छाई के लिए करने का फैसला लेता है और हीरो बन जाता है। हालांकि वीर की अंगूठी पर दूसरी दुनिया के दुष्टल एलियंस की नजर भी है और यहीं से मानवता को बचाने की एक हीरो की असली चुनौती शुरू होती...

अपने 2 का हुआ ऐलान, एक साथ नजर आएंगे धर्मेंद्र, सनी, बॉबी और करण देओल

Image
अपने 2 का हुआ ऐलान, एक साथ नजर आएंगे धर्मेंद्र, सनी, बॉबी और करण देओल https://ift.tt/3fOnV23 बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अपने बेटों सनी और बॉबी देओल के साथ एक बार फिर से बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इस बार उनके साथ सनी देओल के बेटे करण देओल भी नजर आएंगे। क्योंकि गुरु नानक जयंती के अवसर पर देओल परिवार ने फ़िल्म "अपने 2" का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म अपने आप में खास होगी, क्योंकि इसमें एक ही परिवार के कलाकार मुख्य किरदार में नजर आएंगे। जानकारी के अनुसार सनी देओल ने फिल्म की घोषणा करते हुए ट्वीट किया है, "बाबा जी के आशीर्वाद और आपके प्यार की वजह से आज हम वापस एक साथ नजर आएंगे। अपने पिता भाई और इस बार बेटे के साथ काम करने का मौका मिलने पर खुद को खुशनसीब मानता हूं, अपने टू अगले साल दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगी, अपने 2 को अनिल शर्मा निर्देशित कर रहे हैं, जिन्होंने 2007 में आई फ़िल्म "अपने" को भी निर्देशित किया था। इस फिल्म के माध्यम से धर्मेंद्र, सनी और बॉबी देओल पहली बार किसी फिल्म में एक साथ आए थे। अपने का निर्माण भी धर्मेंद्र ने किया था, फिल्म में शिल्पा श...

जेनेलिया डिसूजा बोलीं- मैं रितेश से तभी लड़ती हूं, जब चाहती हूं क्योंकि वे कभी किसी बात का ईश्यू नहीं बनाते

Image
जेनेलिया और रीतेश देशमुख की शादी को 8 साल हो गए हैं। उसके पहले दोनों 10 साल तक रिलेशनशिप में रहे। अपनी स्मूद मैरिड लाइफ को लेकर जेनेलिया डिसूजा ने मजेदार खुलासा किया है। वे कहती हैं कि इसका पूरा क्रेडिट केवल और रीतेश को जाता है, क्योंकि हम तभी लड़ते हैं जब मैं लड़ना चाहती हूं। जेनेलिया ने यह भी कहा कि एक वक्त ऐसा भी था कि वे दोनों कभी खुलकर बात भी नहीं करते थे। गौरतलब है कि दोनों की शादी 2012 में हुई थी और उनके दो बेटे रियान और राहिल हैं। कम्युनिकेशन की लय मिल गई जेनेलिया ने कहा कि - मैं रीतेश को यह कॉम्प्लिमेंट देना चाहती हूं कि वे कभी किसी भी चीज का ईश्यू नहीं बनाते हैं। हम लड़ते नहीं हैं। केवल तभी लड़ते हैं जब मैं चाहती हूं। वे कभी भी किसी मामले में नहीं पड़ते जबकि मैं चाहती हूं कि कभी कभी ऐसा हो क्योंकि मैं एक अलग तरह की इंसान हूं। लेकिन वह मुझे ऐसे ही रहने देते हैं। मुझे लगता है कि हमें कम्युनिकेशन की रिदम मिल गई है। 13 साल इंतजार:बोनी कपूर की फिल्म की रिलीज में इतनी देरी कि इसकी एक्ट्रेस जेनेलिया दो बच्चों की मां बन गईं, एक्टर रिटायर हो गया बच्चों को भी इनवॉल्व करने की कोशिश...

इमोशनल अंदाज में नजर आए दिव्या खोसला और गौतम गुलाटी, रिलीज हुआ बेशर्म बेवफा सॉन्ग

Image
इमोशनल अंदाज में नजर आए दिव्या खोसला और गौतम गुलाटी, रिलीज हुआ बेशर्म बेवफा सॉन्ग https://ift.tt/2HURd2s दिव्या खोसला कुमार, गौतम गुलाटी और सिद्धार्थ गुप्ता पर फिल्माया गया सॉन्ग बेशर्म बेवफा रिलीज हो गया है। इसे बी प्राक और जॉनी ने अपनी आवाज दी है। यह सॉन्ग टी सीरीज का है जिसे यूट्यूब पर रिलीज किया है। जिसमें कलाकारों का इमोशनल अंदाज नजर आ रहा है। वीडियो में नजर आता है कि दिव्या खोसला गौतम गुलाटी को कॉल करती है और उधर से गौतम कहते हैं कि जितना प्यार वह उनसे करती है उतना वह किसी और से करते हैं। गौतम की बेवफाई से दिव्या अपने घर में गम में डूब जाती है। वहीं सिद्धार्थ गुप्ता दूरबीन से दिव्या की हालत देखते हैं, दिव्या ने इस सॉन्ग को शेयर कर लिखा है, "बेशर्म बेवफा गाना यूट्यूब पर आपके लिए हाजिर है" गाने की टैगलाइन "Love hurts" है यानी "प्यार दर्द देता है" इस वीडियो का निर्देशन राधिका राव और विनय सप्रू ने किया है। इस गाने के बोल बी प्राक और जानी ने ही लिखे हैं। November 30, 2020 at 06:32PM Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://www...

दिवाली पर रिलीज होगी ' Apne 2'

Image
दिवाली पर रिलीज होगी ' Apne 2' https://ift.tt/33waHlD यह गुरु नानक जयंती (Guru Nanak Jayanti) तब और स्पेशल हो गई, जब निर्माताओं और परिवार ने गुरु नानक जी के आशीर्वाद से इस फिल्म के नेक्स्ट सीक्वल की घोषणा करने का फैसला किया। शायद यह याद दिलाने की जरुरत नहीं है कि, किस तरह महान सुपरस्टार धर्मेंद्र (Super star Dharmendra) और उनके दो बेटों सनी देओल (Sunny Deol) और बॉबी देओल (Bobby Deol) की शानदार देओल तिकड़ी ने 'अपने' (Apne) फिल्म में स्क्रीन पर जादू बिखेरा था अब, 14 साल बाद टीम एक बार फिर कहानी को दोहराने के लिए तैयार है। इस बार इन तीनों परफेक्ट एक्टर्स को सनी के बड़े बेटे करण देओल (Karan Deol) ज्वाइन करने वाले है, जो इस प्रोजेक्ट को और भी दिलचस्प बना देगा! अनिल शर्मा (Anil Sharma) और दीपक मुकुट (Deepak Mukut) इस तिकड़ी को साथ लाने में कामयाब हुए हैं, वहीं अनिल शर्मा बॉलीवुड में एकमात्र निर्देशक होंगे जिन्होंने देओल की तीन पीढ़ियों के साथ काम किया है। फिल्म का दूसरा भाग कई दिनों से प्रॉसेस में था, अब इस सीक्वल की पूरी स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है। "अपने" ने अ...

महानायक अमिताभ बच्चन ने जताया अफसोस, थ्रोबैक फोटो शेयर कर कही यह बात.....

Image
महानायक अमिताभ बच्चन ने जताया अफसोस, थ्रोबैक फोटो शेयर कर कही यह बात..... https://ift.tt/2Jcn0g4 महानायक अमिताभ बच्चन ने एक फिल्म में काम ना कर पाने का अफसोस जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए लिखा, "वो फिल्म जो कभी नहीं बनी, फोटो शूट हो गया, टाइटल मिल गया और मुझे फिल्म के लिए लुक भी मिल गया, मगर इसके बाद भी यह फिल्म नहीं बन सकी, दुखद।" आपको बता दें कि महानायक अमिताभ बच्चन फिलहाल कौन बनेगा करोड़पति के 12 वें सीजन में कंटेंस्टेंट से सवाल करते नजर आते हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में करीब 5 दशक लंबे कैरियर के दौरान कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वर्तमान में कोरोना महामारी के बावजूद वे लगातार काम कर फैंस के बीच बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी वे खासे एक्टिव रहते हैं। उन्होंने एक फिल्म में काम न कर पाने का अफसोस जताते हुए अपना एक थ्रोबैक फोटो शेयर किया। जिसमें फिल्म से जारी हुआ उनका लुक भी नजर आ रहा है। इस फोटो में वे अलग ही पोज देते हुए खड़े नजर आ रहे हैं। फोटो से साफ नजर आ रहा है कि यह कोई एक्शन फिल्म थी। अमिताभ की पोस्ट को देख कर फै...

बॉलीवुड सितारों ने दी गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं, बोले सो निहाल सत श्री अकाल....

Image
बॉलीवुड सितारों ने दी गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं, बोले सो निहाल सत श्री अकाल.... https://ift.tt/36kh9xD सिख समाज के आराध्य देव गुरु नानक की जयंती देशभर में सोमवार को मनाई गई। हालांकि कोरोना महामारी के चलते यह पर्व इस बार लोगों ने अपने घर पर रहकर ही मनाया। लेकिन सोशल मीडिया पर इस दिन सुबह से ही लोग एक दूसरे को बधाइयां देने लगे, ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने अपने अंदाज में फैंस को गुरु नानक जयंती की बधाइयां दी। जिसमें किसी ने गुरु नानक की तस्वीरें शेयर की, तो किसी ने लोगों के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है। दिव्या दत्ता बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने ट्विटर के माध्यम से नानक साहिब का एक वीडियो शेयर कर सभी को गुरु नानक जयंती की बधाइयां दी है। अक्षय कुमार बॉलीवुड के एक्शन हीरो अक्षय कुमार ने गुरु नानक जयंती पर ट्वीट करते हुए लिखा, "तुहानू ते तुहाने सारे परिवार नु गुरु पूरब दी लख-लख बधाइयां।" यानी आपको और आपके परिवार को गुरु परब की लख लख बधाइयां। अभिषेक बच्चन बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने इस शुभ दिन पर सोशल मीडिया पर गुरु नानक देव की एक पेंटिंग शेयर करते हु...

शादी को एक महीना होने पर काजल ने शेयर की अनसीन फोटो, वेडिंग केक को याद कर बोलीं- एक और मिल सकता है

Image
काजल अग्रवाल ने पिछले महीने यानी 30 अक्टूबर को गौतम किचलू से शादी की है। पूरी तरह से फैमिली फंक्शन रही वेडिंग का एक महीना पूरा होने पर काजल ने अपनी शादी की कुछ अनसीन फोटो शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने पति गौतम को भी फर्स्ट वेडिंग मंथ की बधाई दी है। 3 खास फोटोज से दी बधाई काजल ने सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग पार्टी के 3 ऐसे फोटो शेयर किए हैं, जिनमें वे पति गौतम के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। अपने डी डे को याद करते हुए काजल ने लिखा- क्या हो सकता है कि हमारे पास एक और क्रोकेम्बुश हो और हम इसे खाएं भी। एक महीने की बधाई, समय पहले से ही उड़ रहा है, कैचिंग मोमेंट्स हैं। हनीमून पर काजल:मालदीव में अंडरवॉटर रूम में पति गौतम संग रोमांटिक अंदाज में नजर आईं काजल अग्रवाल, वायरल हुईं फोटोज 7 साल की दोस्ती 3 साल का प्यार शादी का एक महीना पूरा होने से पहले काजल ने एक इंटरव्यू में कहा था- हमारा रिश्ता दोस्ती से शुरू हुआ था। हमने 3 साल एक-दूसरे को डेट किया। तब हमारी दोस्ती को 7 साल हो गए थे। हम दोस्त रहते हुए एक-दूसरे के लिए बहुत खास होते गए। जब प्रपोज करने की बारी आई तो यह किसी भव्य अंदाज में नही...

ड्रग्स केस में फंसी भारती सिंह को कपिल शर्मा शो से निकाले जाने की खबरों पर बोले कृष्णा अभिषेक-'मैं और कपिल उनके साथ खड़े हैं'

Image
ड्रग्स केस में फंसी कॉमेडियन भारती सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कहा जा रहा है कि द कपिल शर्मा से उनकी छुट्टी कर दी गई है। चैनल ने भारती को शो से ड्रॉप करने का फैसला कर लिया है। इस बारे में जब शो में ही सपना की भूमिका निभा रहे कृष्णा अभिषेक से सवाल किए गए तो उन्होंने इन बातों का खंडन कर दिया। ‘मैं भारती के साथ खड़ा हूं’ कृष्णा ने लिखा, मैंने चैनल की तरह से अब तक ऐसी कोई बात नहीं सुनी है। चैनल की ओर से ऐसा कोई डिस्कशन नहीं किया गया है। अगर ऐसा कुछ भी होता है तो मैं भारती का समर्थन करूंगा। उन्हें काम पर लौटना चाहिए, जो हो गया वो हो गया। मैं और कपिल शर्मा उनके साथ खड़े हैं। उन्हें मेरा पूरा सपोर्ट है। कपिल ने ये भी कहा कि वो भारती को बहन कहने पर गर्व करते हैं और चाहे कैसी भी परिस्थितियां आएं वो हमेशा उनके साथ खड़े हैं। कृष्णा ने एक इंटरव्यू में राजू श्रीवास्तव पर भी अपना गुस्सा निकाला है। दरअसल, ड्रग्स रखने के जुर्म में भारती की गिरफ्तारी के बाद राजू ने सोशल मीडिया पर जमकर उनकी आलोचना की थी। कृष्णा ने कहा, पूरी कपिल शर्मा शो की टीम राजू श्रीवास्तव से बेहद अपसेट है। उ...

Hina Khan परिवार के साथ वेकेशन के लिए पहुंचीं मालदीव, तस्वीरें हुईं वायरल

Image
Hina Khan परिवार के साथ वेकेशन के लिए पहुंचीं मालदीव, तस्वीरें हुईं वायरल https://ift.tt/33rniWY नई दिल्ली: टेलीविजन से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वालीं हिना खान आज बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने की कोशिश कर रही हैं। उनकी एक्टिंग के लाखों-करोड़ों लोग दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में हिना खान अपनी तस्वीरें व वीडियोज़ फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में वह अपनी फैमिली के साथ वेकेशन पर निकली हैं। वेकेशन के लिए हिना ने भी मालदीव को ही चुना है। इन दिनों देश के कई बड़े सितारे मालदीव अपनी हाजिरी लगाकर आ चुके हैं और अब हिना भी वहां पहुंच चुकी हैं। मालदीव में पहुंचते ही हिना ने वहां से मस्ती करते हुए कई तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर किए हैं। मालदीव के ट्रिप पर हिना अपने परिवार और बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल के साथ हैं। ऐसे में हिना ने अपनी ट्रिप की सारी झलकियां फैंस के साथ शेयर की। हिना ने अपने खूबसूरत होटल रूम से भी फैंस को रूबरू करवाया। उनके रूम के साथ एक प्राइवेट पूल भी है जोकि काफी शानदार लग रहा है। उनके मम्मी-पापा जमकर मस्ती करते हैं। मालदीव से शे...

अमिताभ ने मूवी का पोस्टर शेयर कर लिखा- फिल्म का नाम तय हुआ, फोटो शूट हुआ पर ये कभी बन नहीं पाई

Image
ऐसा कई बार होता है कि फिल्में महीनों की कड़ी मशक्कत के बावजूद बंद डिब्बे में रख दी जाती हैं। कभी बजट की वजह से या फिर किसी और कारण से, लेकिन क्या ऐसा महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी हुआ है? बिग बी ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि उनके साथ भी ऐसा हो चुका है। हालांकि पोस्ट में अमिताभ ने इस फिल्म का नाम तो नहीं बताया लेकिन उनके फॉलोअर्स ने कई नाम कमेंट कर दिए। जिनमें अकेला और रुद्र का नाम भी शामिल है। खुद बिग को भी है मलाल अमिताभ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर कर लिखा- ये फिल्म कभी बन नहीं पाई। नाम तय हो गया, स्टाइल में फोटो शूट हुआ.. पर ये फिल्म कभी बन नहीं पाई। अमिताभ ने इस फिल्म का नाम तो नहीं बताया, पर उन्होंने इस बात पर दुख जाहिर किया है कि ये फिल्म पूरी नहीं हुई। जो पोस्टर अमिताभ ने शेयर किया है। उसमें वो ग्रे जैकेट और ब्लैक पैंट में नजर आ रहे हैं और उनके पास एक गन भी है। अमिताभ फोटो में काफी यंग दिखाई दे रहे हैं। अमिताभ के इस खुलासे पर फैंस ने दुख जाहिर किया और अलग-अलग तरह से रिएक्ट किया है। कोरोना पर बिग बी का जोक:संक्रमण के दौरान अमिताभ ने अपनाई ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने की ट...

फिल्मों में कम स्क्रीन स्पेस मिलने पर Sara Ali Khan ने तोड़ी चुप्पी

Image
फिल्मों में कम स्क्रीन स्पेस मिलने पर Sara Ali Khan ने तोड़ी चुप्पी https://ift.tt/36j00Ez नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ है फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखे। लेकिन उनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों-करोड़ों में है। सारा ने अबतक केवल तीन ही फिल्मों में काम किया है। हालांकि तीनों ही फिल्मों में उन्हें काफी कम स्क्रीन स्पेस मिला है। ऐसे में अब उन्होंने कम स्पेस मिलने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। Coolie No 1 Trailer: 'कुली नंबर 1' का ट्रेलर हुआ रिलीज, लोगों ने किया बुरी तरह ट्रोल दरअसल, इन दिनों सारा अली खान अपनी फिल्म 'कुली नंबर 1' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, "जब आप रणवीर सिंह और वरुण धवन जैसे स्टार्स के साथ काम करते हैं तो आपकी औकात नहीं होती है कि आप उनके साथ तुलना करें। आप केवल उनके साथ काम करने को लेकर शुक्रगुजार हो सकते हैं। लेकिन आप उनके साथ इस तरह की तुलना नहीं करना चाहते हैं।" सारा आगे कहती हैं, "स्क्रीन टाइम इतना मायने नहीं रखता क्योंकि ये लोग आपको बहुत कुछ सिखाते और प्रेरित करते है...

ट्रोल ने कहा-बॉलीवुड वाइव्स में सबसे पसंदीदा करन जौहर हैं तो फिल्म मेकर बोले- इस सेंस ऑफ ह्यूमर ने मुझे बहुत हंसाया

Image
हाल ही में करन जौहर के प्रोडक्शन में बनी फेबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स की नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इसी के साथ करन ने सोशल मीडिया पर अपने उसी अंदाज में वापसी की है जिसमें वे ट्रोल्स को जवाब भी देते रहे हैं। सीरीज में होस्ट के रूप में नजर आए करन को एक ट्रोलर के सवाल का सामना करना पड़ा लेकिन उसे उन्होंने करारा जवाब दिया। यूजर ने करन से कहा- मुझे लगता है कि हम सभी इस बात से सहमत हो सकते हैं कि बॉलीवुड वाइव्स में सबसे शानदार और पसंदीदा वाइफ करन जौहर हैं। करन ने की ह्यूमर की तारीफ हालांकि करन ने ट्रोलर की इस बात का बुरा नहीं माना, लेकिन उन्होंने जवाब इस अंदाज में दिया कि उसकी बोलती बंद हो गई। करन ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- अच्छा, इसने सच में मुझे बहुत हंसाया। एक ट्रोल जिसमें सेंस ऑफ ह्यूमर है वह काफी रिफ्रेशिंग है। करन का यह रूप काफी समय बाद सामने आया है, खास तौर पर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद हुई ट्रोलिंग के बाद। टाईटल वॉर:करन जौहर ने मांगी माफी लेकिन नहीं बदलेंगे टाईटल, मधुर भंडारकर बोले- माफी स्वीकार मगर मेरी उम्मीद कुछ और थी पिछले दिनों रिलीज हुई सीरीज फेबुलस लाइव्स ऑफ ...

14 साल बाद फिल्म 'अपने' के सीक्वल में देओल फैमिली की 3 जनरेशंस, धर्मेंद्र बोले, "इसी दिन का इंतजार कर रहा था"

Image
गुरुनानक जयंती के मौके पर देओल फैमिली की तरफ से उनके फैन्स के लिए एक अच्छी अनाउसमेंट आई है। सोशल मीडिया के जरिये उन्होंने बताया कि फिल्म 'अपने' के सीक्वल 'अपने 2' की तैयारी शुरू कर दी है। फिल्म में देओल परिवार की 3 जनरेशन - धर्मेंद्र, सनी देओल, बॉबी देओल और करण देओल एक साथ नजर आएंगे और धर्मेंद्र की मानें तो यही इस फिल्म की खासियत होगी। अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म दिवाली 2021 में रिलीज होगी।दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान, धर्मेंद्र ने इस सीक्वल से जुड़ी कुछ खास बातें शेयर की। फिल्म में आज की जनरेशन के इमोशंस हम दिखाने की कोशिश करेंगे: फिल्म 'अपने' लोगों को बहुत पसंद आई थी। फिल्म में दिखाए गया हर इमोशन से लोगों ने कनेक्ट किया और इसलिए हम इसका सीक्वल ला रहे है। इस फिल्म में आज की जनरेशन के इमोशंस हम दिखाने की कोशिश करेंगे। आज की ऑडियंस जो देखना चाहती हैं, वो इस फिल्म में नजर आएगा। इमोशंस तो कभी नहीं मरता, इस सीक्वल में भी इमोशंस होंगे लेकिन थ्रिल भी होगा। एक ऐसी कहानी हम लोगों के सामने ला रहे हैं जो पूरी तरह से अन-प्रिडिक्टेबल होगी। ऑडियंस कुछ ...

एक्ट्रेस ने कास्टिंग डायरेक्टर पर लगाया शादी का झांसा देकर रेप और पोर्न वीडियो भेज परेशान करने का आरोप, केस दर्ज

Image
टीवी और वेब सीरीज की एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के कास्टिंग डायरेक्टर आयुष तिवारी पर रेप का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस की कंप्लेंट पर मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376(बलात्कार) के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले में कास्टिंग डायरेक्टर का कोई रिएक्शन नहीं आया है और न ही किसी की गिरफ्तारी अभी तक हुई है। पीड़िता ने अपनी कंप्लेंट में कहा है कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से उसे पोर्न वीडियो भेज परेशान कर रहा है। पिछले दो साल से आरोपी को जानती थी एक्ट्रेस वर्सोवा पुलिस ने मामले में जांच शुरु करते हुए एक्ट्रेस का बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अगले सप्ताह आयुष को पूछताछ के लिए बुलाया है। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि आयुष तिवारी ने शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया है। एक्ट्रेस को एक वेब सीरीज के लिए आयुष तिवारी ने कास्ट किया था। जांच में सामने आया है कि पीड़िता, आरोपी को पिछले दो साल से जानती थी। पोर्न वीडियो दिखाकर रेप का आरोप वर्सोवा पुलिस के मुताबिक, आयुष तिवारी ने पीड़िता को शादी का लालच दिया और दो साल तक उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने आरोपी आयुष तिवारी पर पोर्न वीडियो दिख...

1 दिसंबर को गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से मंदिर में शादी करेंगे आदित्य नारायण, तिलक सेरेमनी की फोटो हुईं वायरल

Image
प्लेबैक सिंगर उदित नारायण के बेटे, होस्ट, एक्टर और सिंगर आदित्य नारायण 1 दिसंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी करने जा रहे हैं। 29 नवंबर को दोनों की तिलक सेरेमनी हुई जिसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों में श्वेता और आदित्य ट्रेडिशनल ऑउटफिट में रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं, एक तस्वीर में श्वेता होने वाले सास-ससुर उदित नारायण और दीपा के साथ दिख रही हैं। दिसंबर में होगी आदित्य- श्वेता की शादी इससे पहले आदित्य ने अपनी पोस्ट में लिखा था, "हम शादी करने जा रहे हैं। मैं सबसे लकी हूं, जिसे श्वेता मिली। मेरी सोलमेट, 11 साल पहले और अब हम फाइनली दिसंबर में शादी कर रहे हैं। हम दोनों बेहद निजी लोग हैं और मानते हैं कि किसी की निजी जिंदगी को निजी रखना सबसे अच्छा है। शादी की तैयारियों के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहा हूं। आपसे दिसंबर में मिलूंगा।" जब श्वेता ने ठुकरा दिया था आदित्य का ऑफर आदित्य और श्वेता ने 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'शापित' में साथ काम किया था और यहीं से उनका रिलेशनशिप शुरू हुआ था। एक इंटरव्यू में ...

आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की शादी की रस्में शुरू, तिलक सेरेमनी में पिता उदित नारायण से मिला आशार्वाद​​​​​​​

Image
सिंगर, होस्ट और एंकर आदित्य नारायण 1 दिसम्बर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी करने वाले हैं। दोनों की शादी मुंबई के एक मंदिर में होने वाली है जिसमें महज परिवार वाले ही शामिल हो सकेंगे। शादी से पहले अब आदित्य और श्वेता की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। रविवार को आदित्य के घर पर दोनों की तिलक सेरेमनी रखी गई थी जिसकी कुछ इनसाइड तस्वीरें और वीडियोज भी अब सामने आ चुकी हैं। आदित्य नारायण के फैन पेज से लगातार उनकी और श्वेता की तिलक सेरेमनी की तस्वीरें सामने आ रही हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें स्टेज पर बैठे हुए आदित्य और श्वेता को आशीर्वाद देने लिजेंड्री सिंगर उदित नारायण और उनकी पत्नी पहुंचे हैं। इस सेरेमनी के दौरान जहां आदित्य ने गहरे नीले रंग का प्रिंटेड ट्रेडिशनल कुर्ता पहना है वहीं हल्के नारंगी रंग का लहंगा पहने हुए श्वेता अग्रवाल बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। सेरेमनी के दौरान ली गई एक फैमिली फोटो भी सामने आई है जिसमें आदित्य के साथ उनके माता-पिता भी नजर आ रहे हैं। ## 1 दिसम्बर को मंदिर में होगी शादी आदित्य और श्वेता 1 दिसम्बर की दोपहर मुंबई क...

LAC के डायरेक्टर का खुलासा, शूट पर अजीब बिहेवियर कर रहे थे राहुल रॉय, ठीक से बोल भी नहीं पा रहे थे

Image
एक्टर राहुल रॉय इन दिनों नानावटी अस्पताल, मुंबई में भर्ती हैं। उन्हें बेन स्ट्रोक की समस्या के चलते भर्ती किया गया है। राहुल करगिल में फिल्म LAC की शूटिंग कर रहे थे। ब्रेन स्ट्रोक के बाद उन्हें ट्रीटमेंट के श्रीनगर से मुंबई लाया गया। राहुल की सेहत पर फिल्म के डायरेक्टर नितिन कुमार गुप्ता ने मुंबई मिरर से बातचीत की है। LAC के एक सीन में एक्टर निशांत मलकानी के साथ राहुल रॉय बात करने में हो रही थी परेशानी नितिन कुमार गुप्ता ने बताया, गुरुवार को वह राहुल से मिलने उनके होटल सुइट में गए थे तब उन्हें आभास हुआ कि वह कुछ अजीब बिहेवियर कर रहे हैं। वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहे थे। डायरेक्टर ने कहा, ''डॉक्टर होने के नाते, मुझे लगा कि शायद उन्हें अफासिया है जिससे बोलने में परेशानी होती है। यह देखकर मैं उन्हें सीटी स्कैन के लिए लोकल अस्पताल लेकर गया। उनकी हालात देखकर डॉक्टर ने कुछ नहीं कहा लेकिन मैंने राहुल की रिपोर्ट्स अपने डॉक्टर दोस्तों को दिखाई। उनमें से एक दोस्त ने कहा कि यह मिनी स्ट्रोक के लक्षण हैं जो कि सीटी स्कैन में पकड़ नहीं आ पाया इसलिए हमने उन्हें ट्रीटमेंट के लिए मुंबई ला...

Kangana Ranaut ने किसान आंदोलन को लेकर कहा- शाहीन बाग न बनाने दें, हिमांशी खुराना ने दिया जवाब

Image
Kangana Ranaut ने किसान आंदोलन को लेकर कहा- शाहीन बाग न बनाने दें, हिमांशी खुराना ने दिया जवाब https://ift.tt/36p4UAh नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने ट्वीट से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। देश में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर हर सेलेब्स ने अपना रिएक्शन दिया है। वहीं, कंगना भी लगातार इस मुद्दे पर अपनी बात रख रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने कहा कि किसान के नाम पर हर कोई अपनी रोटी सेक रहा है। हिमांशी खुराना ने दिया जवाब कंगना ने लिखा, 'शर्मनाक...किसान के नाम पर हर कोई अपनी रोटियां सेक रहा है। आशा है कि सरकार किसी एंटी नेशनल एलिमेंट को इस मौके का फायदा नहीं उठाने देंगे और टुकड़े गैंग को दूसरा शाहीन बाग ना बनाने दें।' उनका यह ट्वीट काफी वायरल हुआ था। साथ ही लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी थी। अब बिग बॉस 13 फेम हिमांशी खुराना ने कंगना के इस ट्वीट का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि बात को गलत एंगल देना कोई कंगना रनौत से सीखे। दरअसल, हिमांशी ने कंगना के ट्वीट का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टा स्टोर...

किसानों के समर्थन में उतरे कपिल शर्मा, यूजर ने की ट्रोल करने की कोशिश तो दिया करारा जवाब

Image
किसानों के समर्थन में उतरे कपिल शर्मा, यूजर ने की ट्रोल करने की कोशिश तो दिया करारा जवाब https://ift.tt/2Vef3ZR नई दिल्ली: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां आम इंसान से लेकर देश दुनिया के सेलेब्स अपनी राय सबके सामने रखते हैं। इसके चलते कई बार सेलेब्स को ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ता है। अब हाल ही में कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को भी एक यूजर ने ट्रोल करने की कोशिश की। लेकिन कपिल ने उस यूजर को ऐसा जवाब दिया कि उसकी बोलती बंद हो गई। हम सब किसान भाइयों के साथ हैं कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और कई मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। देश में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर हाल ही में कपिल ने अपना समर्थन जताते हुए ट्वीट किया है। कपिल ने लिखा, "किसानो के मुद्दे को राजनीतिक रंग ना देते हुए बातचीत से इस मसले का हल निकालना चाहिए। कोई भी मुद्दा इतना बड़ा नहीं होता के बातचीत से उसका हल ना निकले। हम सब देशवासी किसान भाइयों के साथ हैं। यह हमारे अन्नदाता हैं।" उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कई लोगों ने उनकी बात का समर्थन किया है। राहुल रॉय को हुआ शूटिं...

केबीसी में सही जवाब दिया तो आईएएस का सपना देख रहा यह किसान बन जाएगा चौथा करोड़पति

Image
केबीसी में सही जवाब दिया तो आईएएस का सपना देख रहा यह किसान बन जाएगा चौथा करोड़पति https://ift.tt/39qApM8 कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर इस बार तेज बहादुर सिंह नाम के कंटेंस्टेंट द्वारा बेहतरीन खेल खेला जा रहा है। उन्होंने 50 लाख रुपए तक के सही जवाब देकर यह राशि अपने नाम कर ली है। क्योंकि इस किसान का सपना आईएएस ऑफिसर बनने का है। ऐसे में देखते हैं कि वह एक करोड़ के सवाल का सही जवाब देते हैं या नहीं। आपको बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति में अब तक 3 करोड़पति बन चुके हैं। जिसमें तीनों ही महिलाएं हैं ।अब केबीसी का 12 वां सीजन चौथे करोड़पति की ओर आगे बढ़ता नजर आ रहा है। जिसमें एक किसान हॉट सीट पर नजर आ रहे हैं। दरअसल, सोनी के ऑफिशियल अकाउंट से एक प्रोमो शेयर हुआ है। जिसमें यह कंटेंस्टेंट 50 लाख रुपए जीत चुके हैं और अमिताभ बच्चन उनसे एक करोड़ का सवाल पूछने वाले है। इस प्रोमो में बताया जा रहा है कि तेज बहादुर ने काफी संघर्ष के साथ अपनी पढ़ाई की, उनकी मां को उनकी पढ़ाई के लिए अपने कुंडल तक गिरवी रखने पड़े। उन्होंने बताया कि वह आईएएस ऑफिसर बनना चाहते हैं वे जितनी भी धनराशि जीतेंगे उससे अपने...

रश्मि देसाई ने पानी में लगा दी आग, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह फोटोशूट

Image
रश्मि देसाई ने पानी में लगा दी आग, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह फोटोशूट https://ift.tt/37ghuRm मशहूर टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने सोशल मीडिया पर अपने फोटो शूट शेयर किया है। जिसमें वे काफी हॉट नजर आ रही है। दरअसल यह फोटो शूट उन्होंने ट्रांसपेरेंट ड्रेस में स्विमिंग पूल में करवाया है। ऐसे में अभिनेत्री काफी खूबसूरत नजर आ रही है और इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। दरअसल अभिनेत्री रश्मि देसाई हमेशा अपने ग्लैमर और ब्यूटीफुल अंदाज के कारण सुर्खियों में रहती है। इससे पहले उन्होंने दुल्हन के वेश में भी अपनी कई फोटो शेयर की थी। जो फैन्स द्वारा काफी पसंद की गई। हाल ही उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो शूट शेयर किए हैं। जिसमें वे पुल में पोज देती नजर आ रही है। वैसे तो रश्मि ने बिकनी में फोटोशूट करवाया है। लेकिन बिकिनी के ऊपर उन्होंने ट्रांसपेरेंट श्रग पहना हुआ है। जिससे उनका लुक काफी अलग नजर आ रहा है। अभिनेत्री ने यह फोटोशूट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "गो विथ द फ्लो" आपको बता दें कि रश्मि देसाई आखरी बार टीवी शो नागिन 4 में नजर आई थी। November 29, 2020 at 1...

एक दूजे के होंगे आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल, शुरू हुई शादी की रस्में

Image
एक दूजे के होंगे आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल, शुरू हुई शादी की रस्में https://ift.tt/2KMEOP3 मशहूर सिंगर ओर होस्ट आदित्य नारायण व श्वेता अग्रवाल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इससे पहले उनकी तिलक सेरेमनी का आयोजन हुआ।तिलक के साथ ही आदित्य और श्वेता के परिजनों ने शादी की रस्मों को निभाने का सिलसिला भी शुरू कर दिया है। क्योंकि 1 दिसंबर को उनकी शादी होने जा रही है। जानकारी के अनुसार तिलक सेरेमनी के दौरान श्वेता ऑरेंज कलर के आउटफिट में नजर आई। वहीं आदित्य नारायण ग्रीन कलर के कुर्ते में नजर आए। इसी के साथ आदित्य नारायण और उनके मम्मी, पापा भी इस अवसर पर काफी खुश नजर आए। सोशल मीडिया पर आदित्य और श्वेता की तिलक सेरेमनी की काफी फोटो वायरल हो रही है। जिसमें से एक वीडियो आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल का साथ बैठे हुए भी नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आदित्य नारायण अपने परिवार के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी खुशी इस वीडियो में साफ नजर आ रही है। आदित्य के साथ उनकी मम्मी भी डांस कर रही है। इसके अलावा एक फोटो में आदित्य नारायण अपने पूरे परिवार...

आलिया भट्ट आई रणबीर कपूर के नजदीक, पड़ोस में खरीदा करोड़ों का यह अपार्टमेंट

Image
आलिया भट्ट आई रणबीर कपूर के नजदीक, पड़ोस में खरीदा करोड़ों का यह अपार्टमेंट https://ift.tt/36k6O4W बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की रिलेशनशिप लंबे समय से सुर्खियों में हैं। यह कलाकार काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन यह जोड़ी अब शादी से पहले एक दूसरे की पड़ोसी बन गई है। क्योंकि आलिया भट्ट ने जहां रणबीर कपूर रहते हैं उसी बिल्डिंग में एक नया अपार्टमेंट खरीद लिया है। जानकारी के अनुसार आलिया भट्ट ने बांद्रा के पाली हिल स्थित एक बिल्डिंग में अपार्टमेंट खरीदा है। इसी बिल्डिंग में रणबीर कपूर का भी अपार्टमेंट है। जिससे साफ कहा जा सकता है कि आलिया अपने बॉयफ्रेंड के और नजदीक आ चुकी है। अभिनेत्री ने यह अपार्टमेंट 2460 स्क्वायर फीट जगह का करीब 32 करोड रुपए में खरीदा है। इस बिल्डिंग में रणवीर का अपार्टमेंट सातवीं मंजिल पर है वही आलिया ने पांचवी मंजिल पर यह अपार्टमेंट लिया है। वैसे तो अभिनेत्री अभी जुहू स्थित घर में रहती है, जो उन्होंने करीब 2 साल पहले लिया था। वहीं अब वे जल्दी अपने नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हो सकती है। क्योंकि आलिया ने अपने नए अपार्टमेंट की इंटीरियर डिज...

शेखर सुमन ने सुशांत की मौत की जांच पर कहा- सबूतों के अभाव के चलते CBI, NCB और ED असहाय हैं

Image
सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच को लेकर एक्टर शेखर सुमन ने निराशा जाहिर की है। उन्हें लगता है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) जैसी एजेंसियां सबूतों की कमी के चलते असहाय हो गई हैं। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में फंदे पर लटके पाए गए थे। इसके बाद परिवार ने हत्या की आशंका जाहिर की, अकाउंट से पैसों के ट्रांसफर का आरोप लगाया। तब ये मामला CBI और ED के पास आया। इसके बाद रिया और शोविक की वॉट्सऐप चैट से ड्रग्स कनेक्शन सामने आने के बाद NCB इनवॉल्व हुई। शेखर ने दो दिन पहले किया था ट्वीट शेखर सुमन ने जांच पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि CBI, ED और NCB ने जांच, गिरफ्तारी और पूछताछ को लेकर निष्पक्ष काम किया है। हालांकि, मुझे लगता है कि किसी सबूत के अभाव में वो असहाय हो गई हैं। ऐसे में हमें इंतजार करना होगा और ये देखना होगा कि इस मामले में एजेंसियां कितनी भाग्यशाली रहती हैं। ## CBI पर लगाया था आरोप शेखर सुमन ने कुछ दिन पहले ही CBI पर आरोप लगाया था कि एजेंसी के पास अभी तक इस केस को लेकर निर्णायक सबूत हा...

राहुल रॉय को हुआ शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक, एलएसी लाइव द बैटल की कर रहे थे शूटिंग

Image
राहुल रॉय को हुआ शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक, एलएसी लाइव द बैटल की कर रहे थे शूटिंग https://ift.tt/3lgwPX3 बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय को अचानक ब्रेन स्ट्रोक हो गया। जिसके चलते उन्हें उपचार के लिए नानावटी हॉस्पिटल में एडमिट किया है। जहां वह आईसीयू में भर्ती है और उनका उपचार जारी है। दरअसल, अभिनेता राहुल अपकमिंग फिल्म एलएसी लाइव द बैटल की शूटिंग कर रहे थे, तभी अचानक ब्रेन स्ट्रोक हुआ। ऐसे में उन्हें तुरंत श्रीनगर के एक हॉस्पिटल ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें मुंबई लाकर नानावटी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। जानकारी के अनुसार अभिनेता के भाई रोमीर सेन ने राहुल रॉय की तबीयत के बारे में बताया है कि वह अब रिकवर कर रहे हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने की वजह वेदर कंडीशन है। जिसकी वजह से उन्हें अचानक ब्रेन स्ट्रोक हुआ। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि उनके दिमाग के बाएं हिस्से में खून के थक्के जम गए हैं। उन्हें ठीक होने में थोड़ा वक्त लगेगा। डॉक्टरों ने कहा कि इसमें कई माह भी लग सकते हैं। जानकारी के अनुसार 1990 में राहुल रॉय ने फिल्म आशिकी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ अनु अग्रवाल...

सना खान का नया वीडियो: एक-दूसरे को बुरी नजर से बचाने आयतुल कुर्सी पढ़ते दिखे न्यूली वेड कपल

Image
सना खान अपनी शादी के बाद से ही बेहद एक्साइटेड हैं। वे लगातार अपनी वेडिंग के अनसीन फोटो और वीडियो शेयर कर रही हैं। इसी बीच उन्होंने किसी फैमिली फंक्शन के दौरान रिकॉर्ड किया एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अपने पति अनस के हाथ पकड़े हुए हैं। वे दोनों एक-दूसरे को देखकर आयतुल कुर्सी पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। बुरी नजर से बचाने की कवायद पोस्ट शेयर करते हुए सना खान ने लिखा- ये आपको बुरी नजरों से बचाता है, सुनिश्चित करें कि आप इसे हर नमाज के बाद और घर से निकलने से पहले पढ़ें। हमेशा काम के लिए घर से निकलने से पहले अपने पति या पत्नी के साथ इस सूरह का पाठ करें। इस फोटो में अनस गोल्डन शेरवानी और सना ग्रीन आउटफिट में नजर आ रहे हैं। सास के हाथ की बिरयानी एंजॉय करने के बाद पति अनस के साथ ड्राइव पर निकलीं सना खान, नकाब पहने हुए सामने आया वीडियो शादी में लखटकिया लहंगा पहना था सना की शादी 20 नवंबर को हुई है। इस मौके पर उन्होंने शादी के मौके पर एक लाख का जोड़ा पहना था। सना का यह लहंगा डिजाइनर पूनम्स कॉर्चर ब्रांड का था। जिसकी कीमत 1350 डॉलर यानी करीब 99 हजार 879 रुपए है। यह ड्यूपिन क्रेप मैटेर...