Rishi Kapoor Death Anniversary: नीतू कपूर ने पति की याद में शेयर किया इमोशनल पोस्ट
Rishi Kapoor Death Anniversary: नीतू कपूर ने पति की याद में शेयर किया इमोशनल पोस्ट https://ift.tt/3xEIBlI मुंबई। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर की आज (30 अप्रेल) पहली पुण्यतिथि है। दुर्भाग्य से पिछले साल आज ही के दिन ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड और उनके चाहने वाले सदमे में आ गए थे। ऋषि की पुण्यतिथि पर उनकी पत्नी नीतू कपूर ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें ऋषि को याद करते हुए उनके बिना जीवन के बारे में नीतू ने इमोशनल बात की है। 'हर दिन किया याद' नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी और ऋषि कपूर की एक थ्रोबैक फोटो साझा की। इसके कैप्शन में नीतू ने लिखा,' बीता हुआ साल पूरे संसार के लिए दुख और दर्द से भरा हुआ रहा और शायद हमारे लिए सबसे ज्यादा क्योंकि हमने उनको (ऋषि कपूर) खोया...तब से एक भी दिन ऐसा नहीं गया है जब हमने आपको याद न किया हो अथवा उनकी चर्चा न की हो, क्योंकि वह हमारे अस्तित्व का विस्तार थे... कभी कभार उनके बुद्धिमानी भरी सलाह...