Posts

Showing posts from September, 2020

जलपरी की तरह तैरती नजर आईं Mouni Roy तो खरगोश को बनाया दोस्त, मालदीव से शेयर किए खूबसूरत वीडियोज और फोटोज

Image
जलपरी की तरह तैरती नजर आईं Mouni Roy तो खरगोश को बनाया दोस्त, मालदीव से शेयर किए खूबसूरत वीडियोज और फोटोज https://ift.tt/34a6sf4 नई दिल्ली | टीवी से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) आजकल मालदीव (Maldives) में हॉलीडे मना रही हैं। हाल ही में मौनी ने अपना जन्मदिन मनाया है जिसे बड़े ही शानदार तरीके से उन्होंने वहां सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनके साथ मंदिरा बेदी भी नजर आई थीं। वो मौनी का बर्थडे मनाने मालदीव पहुंची थी और दोनों खूब मस्ती करती हुई नजर आई थीं। अब मौनी ने कुछ और वीडियोज़ शेयर किए हैं जिसमें वो फुल ऑन इंजॉए करती हुई नजर आ रही हैं। मौनी रॉय समुद्र किनारे जलपरी जैसे तैरती हुई नजर आईं। उनके ये वीडियोज खूब वायरल (Mouni Roy Video Viral) हो रहे हैं। इसके अलावा वो खरगोश को खाना खिलाती भी दिखीं। मौनी रॉय के वीडियोज (Mouni Roy Video) को खूब पसंद किया जा रहा है। कहीं वो खरगोश को खाना खिलाते हुए दिख रही हैं तो कहीं वो पूल के किनारे बिकिनी में सूरज की रोशनी का मजा ले रही हैं। एक तस्वीर मौनी ने शाम की भी शेयर की है जिसमें वो रात के चांद को देखती हुई नजर आ रही ...

मुंबई फॉरेंसिक टीम ने नहीं किया था अभिनेता के विसरा का ड्रग टेस्ट, एम्स की जांच के बाद सामने आई लापरवाही

Image
मंगलवार को एम्स ने दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की विसरा रिपोर्ट सीबीआई को सौंपी। इस दौरान पैनल ने मुंबई फोरेंसिक लैब द्वारा की गई बड़ी लापरवाही की ओर ध्यान दिलाया। उनके मुताबिक, लैब ने कई जरूरी टेस्ट नहीं किए। इनमें से एक वह टेस्ट भी था, जिसके जरिए यह पता लगाया जा सकता था कि सुशांत को ड्रग्स दिया गया था या नहीं? परिवार का जबरदस्ती ड्रग्स देने का आरोप लापरवाही सामने आने के बाद सुशांत के परिवार ने आरोप लगाया है कि हो सकता है कि उन्हें जबर्दस्ती ड्रग्स दिया गया हो। अब सीबीआई यह पता करने की कोशिश कर रही है कि आखिर मुंबई की फॉरेंसिक लैब ने विसरा के टेस्ट में इस तरह की लापरवाही क्यों की? खुदकुशी या मर्डर? अभी स्पष्ट नहीं एम्स के 5 डॉक्टर्स की टीम को लीड कर रहे सुधीर गुप्ता की मानें तो उन्होंने और सीबीआई मिलकर इस केस पर काम किया है और दोनों के बीच सहमति भी बनी है। लेकिन कुछ बातों पर अब भी विचार-विमर्श करने की जरूरत है। गुप्ता के मुताबिक, यह सच है कि सुशांत के शरीर में जहर नहीं मिला। लेकिन अभी भी स्पष्ट रूप से यह नहीं कहा जा सकता कि सुशांत ने खुदकुशी की या फिर उन्हें मारा गया। 1 जुलाई को आई...

Aishwarya Rai Bachchan की खूबसूरती के पीछे है ये घरेलू नुस्खा, मेकअप से ज्यादा इन दो ब्यूटी प्रोडक्ट्स को देती हैं महत्व

Image
Aishwarya Rai Bachchan की खूबसूरती के पीछे है ये घरेलू नुस्खा, मेकअप से ज्यादा इन दो ब्यूटी प्रोडक्ट्स को देती हैं महत्व https://ift.tt/33dZWEz नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। ऐश्वर्या 46 साल की हैं लेकिन उन्हें देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। ऐश्वर्या की त्वचा अभी भी पहले की तरह यंग लगती है जिसका कारण है उनके खास नुस्खे। ऐश्वर्या की ग्लोइंग स्कीन (Glowing Skin) और निखार के पीछे उनके कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे हैं जो आप भी आसानी से कर सकते हैं। वहीं ऐश्वर्या जब भी बाहर जाती हैं तो वो अपने साथ दो चीजें ले जाना कभी नहीं भूलती जो उनको फ्रेश लुक देता है। बिना मेकअप के भी ऐश्वर्या खुद को ब्यूटीफुल (Aishwarya Rai Beauty Tips) रखना जानती हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन जब भी कहीं बाहर जाती हैं तो अपने साथ दो चीजें रखना कभी नहीं भूलती। मार्केट या फिर कहीं भी नॉर्मल बाहर निकलने पर ऐश्वर्या खुद को मेकअप से दूर रखती हैं। इसलिए बस वो आईलाइनर और काजल को रखना नहीं भूलती। ऐश्वर्या ने खुद इस बात ...

साइकोलॉजिकल क्राईम थ्रिलर फुट फेयरी का ट्रेलर जारी, 24 अक्टूबर को होगी रिलीज

Image
साइकोलॉजिकल क्राईम थ्रिलर फुट फेयरी का ट्रेलर जारी, 24 अक्टूबर को होगी रिलीज https://ift.tt/3ihNsQP साइकोलॉजिकल क्राईम थ्रिलर फुट फेयरी का ट्रेलर एंड पिक्चर्स ने जारी कर दिया है। गुलशन देवैया और सागरिका घाटगे की प्रमुख भूमिकाओं वाली टीवी की यह पहली ओरिजिनल फिल्म जुनून की काली और रहस्यमई दुनिया को उजागर करती है। यह फिल्म 24 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। आपको बता दें कि अनिश्चितता के दौर में भी कार्यक्रमों को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए नए स्थानों ने जन्म ले लिया है। अब प्रसारण उद्योग में एक नया ट्रेंड स्थापित करते हुए एंड पिक्चर अपनी तरह की पहली टीवी फिल्म फुट फेयरी के साथ अपने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने जा रहा है। जो 24 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। मनोवैज्ञानिक क्राइम थ्रिलर फुट फेयरी की झलक दिखाने के लिए इस चैनल ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया है। इस फिल्म में फुट फेयरी नाम के एक सीरियल किलर का पीछा करते हुए सीबीआई ऑफिसर विवान देशमुख को पता चलता है कि किसी का जुनून किस हद तक घातक हो सकता है। कनिष्क वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रतिभाशाली एक्टर गुलशन देवैया ने व...

मनजिंदर सिंह को Karan Johar की शिकायत करने पर पाकिस्तान से मिल रही हैं धमकियां, केस वापस लेने को कहा

Image
मनजिंदर सिंह को Karan Johar की शिकायत करने पर पाकिस्तान से मिल रही हैं धमकियां, केस वापस लेने को कहा https://ift.tt/2Sb8CW7 नई दिल्ली: शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया है कि करण जौहर और बॉलीवुड के बाकी हस्तियों के खिलाफ शिकायत करने पर उन्हें धमकियां मिल रही हैं। ये धमकियां उन्हें पाकिस्तान से दी जा रही हैं। मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर पूरी जानकारी दी है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली पुलिस और वेस्ट दिल्ली के डीसीपी को टैग करते हुए लिखा कि मुझे इस नंबर से कॉल आया था। फोन करने वाले ने कहा कि भाई ने बोला है कि बॉलीवुड वाला मसाला बंद करो…इसपर मैंने पूछा कि कौन भाई? उसने बोला तुम भाई को नहीं जानते? भाई को तो पूरा देश जानता है…ये पंगे लेना बंद करो वरना सबको निपटा देंगे। मैंने फिर से पूछा कौन? उसने कहा, चुपचाप ये बॉलीवुड वाली नौटंकी बंद करो…केस वापस ले वरना तेरे को ठोकेंगे। उसके बाद मैंने एक बार फिर पूछा कि ये भाई कौन है? उसने जवाब दिया, क्यों मरना चाहते हो? जब गोली लगेगी तब तेरे परिवार को भी पता चल जाएगा कि भाई कौन हैं।’ इसके बाद मनजिंदर सिंह सि...

कोरोना की चपेट में आई इश्कबाज एक्ट्रेस नवीना, सोशल मीडिया पर बताई यह बात

Image
कोरोना की चपेट में आई इश्कबाज एक्ट्रेस नवीना, सोशल मीडिया पर बताई यह बात https://ift.tt/3n6WLq6 टीवी इंडस्ट्री में कोरोना संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। हाल ही टीवी सीरियल इश्कबाज एक्ट्रेस नवीना बोले भी कोरोना संक्रमित हो गई है। उन्होंने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया कि वे फिलहाल सेल्फ आइसोलेशन में और धीरे-धीरे रिकवर हो रही है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटो शेयर करते हुए लिखा है। ***** सेक्सी लगना महिला का जन्मसिद्ध अधिकार है और अपनी स्किन के साथ आरामदायक होना भी। मैं यह मेंशन करना चाहती हूं कि मैं कोरोना पॉजिटिव हूं। ठीक होने के लिए आइसोलेशन में हूं। आपकी प्रार्थना ओं की जरूरत है ।यह पिक्स कोरोना वायरस का पता चलने के पहले क्लिक की गई थी। अपने घरों में सुरक्षित रहें।" नवीना के कोरोना वायरस होने की जानकारी मिलने के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं ।आपको बता दें कि उन्होंने इसी साल बेटी को जन्म दिया है जिसका नाम उन्होंने किमायरा रखा है । September 30, 2020 at 02:18PM Patrika : India's Leading Hindi News...

रहस्यमयी अघोरी की जिंदगी पर वेब सीरीज बनाएगी महेंद्र सिंह धोनी की प्रोडक्शन कंपनी, साक्षी ने कहा- यह चौंकाने वाला एडवेंचर रहेगा

Image
इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल आईपीएल में व्यस्त हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के कैप्टन आईपीएल का 13वां सीजन जीतने के लिए टीम को लीड कर रहे हैं। हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब वो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। पिछले साल माही ने धोनी एंटरटेनमेंट नाम की मीडिया कंपनी खोली थी। अब यह कंपनी एक अघोरी की जिंदगी पर वेब सीरीज बनाने जा रही है। यह वेब सीरीज एक नए लेखक की किताब पर आधारित है। इसमें पौराणिकता भी रहेगी और साइंस फिक्शन भी। यह एक ऐसे रहस्यमयी अघोरी की कहानी होगी, जो एक बेहद डेवलप्ड ऑर्गनाइजेशन के हाथ लग जाता है। कोशिश है कहानी बेहतर तरीके से पर्दे पर आए- साक्षी धोनी की पत्नी और कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर साक्षी ने बताया- यह वेब सीरीज एक चौंकाने वाला एडवेंचर होगा। किताब माइथोलॉजिकल साइंस फिक्शन पर आधारित है। जब यह अघोरी एक ऑर्गनाइजेशन के हाथ में लगता है तो प्राचीन विश्वास और भविष्य के रहस्य खुलते हैं। हमारी कोशिश रहेगी कि हम ब्रह्मांड के सभी पहलुओं को इसमें शामिल करें और हर किरदार और उसकी कहानी को पर्दे पर लाएं।...

NCB के अधिकारी ने भास्कर को बताया- रिया और शोविक के केस में डेढ़ किलो चरस जब्त की गई है

Image
ड्रग्स मामले में मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट की सुनवाई के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के एडीजी अनिल सिंह ने कहा था कि रिया चक्रवर्ती का सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में छोटा सा कनेक्शन है। जब यह बयान मीडिया में वायरल हुआ तो जांच एजेंसी की ओर से सफाई दी गई। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर दैनिक भास्कर से कहा कि सुशांत की मौत के मामले से उनका कुछ लेना देना नहीं है। साथ ही यह भी कहा गया कि रिया और शोविक के केस में डेढ़ किलो चरस जब्त की गई है। उन्हें 10-20 साल तक की सजा हो सकती है। एनसीबी अधिकारी से हुई बातचीत के अंश:- Q. अनिल सिंह ने कोर्ट में कहा,'रिया का सुशांत हत्‍याकांड से स्मॉल कनेक्शन है।' इसके क्‍या मायने हैं? A. ये गलत व्याख्या है। सुशांत की डेथ से हमारा लेना-देना नहीं है। हमारा मेन्डेट अलग है। डेथ वाला मसला रिस्‍पेक्‍टेड एजेंसी सीबीआई का है। हमारा केस और मसला ड्रग कार्टेल का है। हमारा ड्रग्स सिंडिकेट का केस है। हमारा कंसर्न डेथ नहीं है। यही बात अनिल सिंह ने भी कोर्ट ने कही थी, पर इसे मिसरीड किया जा रहा है। Q. रिया के डिफेंस लॉयर्स का कहना है कि व...

स्वरा भास्कर ने कहा- बाबरी मस्जिद खुद ही गिर गई थी, ऋचा चड्ढा ने ट्वीट में लिखा- इस जगह से ऊपर भी एक अदालत है

Image
बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा गिराने के मामले में मंगलवार को सीबीआई की विशेष अदालत का फैसला आ गया। जिसमें कोर्ट ने ये कहते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया कि बाबरी ढांचे को गिराना साजिश नहीं थी और न ही ऐसा करने के लिए कारसेवकों को किसी नेता ने उकसाया था। इस फैसले को लेकर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने ट्वीट कर हैरानी जताई। स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा, जीशान अय्यूब, गौहर खान और फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने इस मामले को लेकर प्रतिक्रिया दी और अदालत के फैसले को लेकर तंज मारा। इस दौरान एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बाबरी मस्जिद ख़ुद ही गिर गया था।' स्वरा भास्कर। एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'इस जगह से ऊपर भी एक अदालत है, यहां देर है अंधेर नहीं।' ## ऋचा चड्ढा। फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'श्री लाल कृष्ण आडवाणी को बधाई, अब आप इस देश की आत्मा पर अकेले एक लंबी खूनी रेखा खींचने के आरोपों से बरी हो गए हैं। भगवान आपको बहुत लंबी उम्र दे।' ## अनुभव सिन्हा। अभिनेता जीशान अय्यूब ने फैसले पर सवाल उठाते हुए लिखा...

एनसीबी ने कहा- धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व स्टाफर क्षितिज ने कुबूला है तीन महीने में 12 बार गांजा खरीदा था

Image
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग कनेक्शन की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने धर्मा प्रोडक्शन में काम कर चुके क्षितिज प्रसाद को गिरफ्तार किया है। क्षितिज से पूछताछ में एनसीबी को पता चला है कि उसने मई से जुलाई 2020 के बीच 12 बार गांजा खरीदा था। एक रिपोर्ट में एनसीबी के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि क्षितिज को करमजीत ने गांजा सप्लाई किया था। एनसीबी के सूत्रों ने बताया कि क्षितिज को उसके अंधेरी वेस्ट स्थित घर के बाहर कई बार गांजा डिलीवर किया गया। हर बार जब उसे गांजा सप्लाई किया जाता था, तब क्षितिज 50 ग्राम गांजा देने के लिए साढ़े तीन हजार रुपए देता था। यह पेमेंट वह करमजीत नाम के शख्स को गांजा सप्लाई किए जाने पर करता था। एक और सप्लायर की गिरफ्तारी इसी दौरान एनसीबी ने क्षितिज के घर से पिए हुए गांजे का सबूत बरामद किया है। पूछताछ के दौरान ड्रग पैडलर अनुष्का अनरेजा, जिसे 12 सितंबर को अरेस्ट किया गया था। उसने बताया कि क्षितिज को ड्रग सप्लाई करने वाले का नाम संकेत हनुमान चंद पटेल है। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान संकेत हनुमान ने यह कुबूल किया...

सांवले रंग की वजह से प्रियंका चोपड़ा के हाथ से गई थी कई फिल्में, बिपाशा बसु को रिश्तेदार कहते थे काली

Image
महिलाओं की खूबसूरती को अक्सर उनके रंग से जोड़कर देखा जाता है। आमतौर पर गोरे रंग वाली लड़कियों को सुंदर माना जाता है और सांवली लड़कियों को समाज में दोयम दर्जे का समझा जाता है। हालांकि समय के साथ यह धारणा बदल गई है लेकिन कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी इस रंगभेद से गुजरना पड़ा है। हाल ही में शाहरुख खान की बेटी सुहाना को भी उनके सांवले रंग की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। उन्हें काली और चुड़ैल तक कहा गया जिसका सुहाना ने करारा जवाब भी दिया। बॉलीवुड में और भी एक्ट्रेसेस हैं जिन्हें अपने सांवले रंग की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ा लेकिन इससे घबराए बिना उन्होंने अपना मुकाम बनाया। प्रियंका चोपड़ा इंटरनेशनल सेलिब्रिटी बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा भी अपने सांवले रंग की वजह से रंगभेद की शिकार हो चुकी हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा था, मुझे रोल देने से इसलिए मना कर दिया गया था कि मैं कुछ ज्यादा ही ब्राउन हूं। रंगभेद से निपटने का तरीका एक ही है कि अपने काम से खुद को इतना प्रूफ कर दें कि सामने वाला आपके साथ टेबल पर बैठने को राजी हो जाए। मैं देश में भी अपने का...

बॉलीवुड सेलेब्स ने जताई कड़ी नाराजगी, जावेद अख्तर बोले- उन्होंने कैसे सोच लिया कि वे बच जाएंगे, कंगना बोलीं- मुझे योगी आदित्यनाथ पर पूरा भरोसा है

Image
यूपी पुलिस ने हाथरस में गैंगरेप की शिकार दलित लड़की की मौत के बाद उसके शव को मंगलवार रात के अंधेरे में जला दिया। इस दौरान उसके परिजनों तक को नहीं मौजूद रहने दिया गया। पुलिस की इस हरकत को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स में काफी नाराजगी है और उन्होंने सोशल मीडिया पर गुस्सा जताया है। हालांकि कंगना रनोट ने सरकार पर भरोसा जताते हुए उसी तरह का न्याय मांगा है। इस घटना के विरोध में किए अपने ट्वीट में जावेद अख्तर ने लिखा 'उत्तर प्रदेश पुलिस ने हाथरस की बलात्कार पीड़िता के शव की अंत्येष्टि रात में 2.30 बजे कर दी। ये काम बिना अनुमति और परिवार की गैर मौजूदगी में हुआ। जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं। उन्हें ये आत्मविश्वास क्यों है कि इस दुस्साहस के बाद भी वे बच जाएंगे। किसने उन्हें इस बात के लिए आश्वस्त किया है।' कंगना को सरकार पर है पूरा भरोसा कंगना रनोट ने यूपी सरकार पर भरोसा जताते हुए लिखा, 'मुझे योगी आदित्यनाथ जी पर अटूट भरोसा है। जिस तरह प्रियंका रेड्डी के रेपिस्ट उसी जगह पर मारे गए थे, जहां उन्होंने उसका रेप किया था और उसे जिंदा जलाया था। हम भी उसी तरह का भावुक, स्वाभाविक और आवेग वाला न्य...

सुहाना खान ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- जब मैं 12 साल की थी, तब स्किन टोन की वजह से मुझे बदसूरत कहा गया था

Image
शाहरुख खान की 20 साल की बेटी सुहाना खान ने उनके साथ हुए रंगभेद को लेकर दर्द बयां किया है। सुहाना के मुताबिक, जब वे 12 साल की थीं, तब उनकी स्किन टोन की वजह से उन्हें बदसूरत कहा गया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे लेकर लंबी पोस्ट लिखी है और कहा है कि बहुत जरूरी है कि रंगभेद के मुद्दे को फिक्स किया जाना चाहिए। यह है सुहाना की पोस्ट सुहाना ने अपनी पोस्ट में लिखा है- इस वक्त बहुत सी चीजें चल रही हैं और यह एक मुद्दा है, जिसे हमें फिक्स करने की जरूरत है। यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है। यह हर युवा लड़की/लड़के के बारे में है, जो बिना किसी कारण हीन भावना से ग्रस्त होकर बड़े हुए हैं। यहां मेरे अपीयरेंस को लेकर सिर्फ कुछ कमेंट हैं। जब मैं 12 साल की थी, तब मुझे मेरी स्किन टोन की वजह से पूरी तरह वयस्क हो चुके पुरुषों और महिलाओं द्वारा बदसूरत कहा गया था। बावजूद इसके कि वे असल में एडल्ट थे। दुखद यह है कि हम सभी भारतीय हैं, जो हमें ऑटोमैटिकली ब्राउन बनाता है। जी हां हम अलग-अलग रंगों से आते हैं। लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप मेलानिन से खुद को दूर करने की कितनी कोशिश करते हैं। बस आप नहीं कर सकते। अ...

Sushant Singh Rajput के फैन ने लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी आत्मा का कुछ हिस्सा हम सब में जिंदा है

Image
Sushant Singh Rajput के फैन ने लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी आत्मा का कुछ हिस्सा हम सब में जिंदा है https://ift.tt/3l5bmRr नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत से हर किसी को गहरा सदमा लगा। हालांकि अभी तक उनकी मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। सीबीआई और एनसीबी इस मामले की जांच कर रही है। लेकिन इससे अलग सुशांत के फैंस उन्हें रोजाना याद करते हैं। तीन महीने से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद भी फैंस सुशांत को भुला नहीं पाए हैं। हाल ही में एक फैन ने सुशांत के नाम पर एक ओपन लेटर लिखा है। इस ओपन लेटर को सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने ट्विटर हैंडल से ये ओपन लेटर शेयर किया है। जिसमें लिखा हुआ है- 'डियर सुशांत सर, भले ही आपने इस भौतिक-शारीरिक दुनिया को छोड़ दिया है, लेकिन आपकी आत्मा का कुछ टुकड़ा अभी भी हम में से अधिकांश में जीवित है! मुझे नहीं पता था कि पहले आप किस तरह के व्यक्ति थे लेकिन आपके अचानक निधन के बाद मुझे पता चला कि आप अपने आप में सबसे महान व्यक्तित्व वाले इंसान थे...

समन भेजकर 1 अक्टूबर को मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में बुलाया गया, बिना आदेश के मुंबई छोड़ने से मना किया गया

Image
मुंबई में रहने वाली साउथ की एक्ट्रेस द्वारा लगाए रेप के आरोप में फंसे निर्माता अनुराग कश्यप से मुंबई पुलिस एक अक्टूबर को पूछताछ करेगी। बुधवार को निर्माता के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन से समन जारी हुआ है। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि समन में उन्हें पुलिस की बिना अनुमति के मुंबई नहीं छोड़ने को कहा गया है। रेप के आरोपों को अनुराग कश्यप ने अपनी वकील के जरिए एक स्टेटमेंट जारी कर पूरी तरह से खारिज किया है और बेबुनियाद बताया है। एक दिन पहले राज्यपाल से एक्ट्रेस ने की थी मुलाकात इससे पहले एक्ट्रेस ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर अनुराग कश्यप से अपनी जान का खतरा बताया था। राजभवन से बाहर आकर एक्ट्रेस ने कहा था,'रेप का आरोपी सड़क पर खुलेआम घूम रहा है, इसलिए उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।' राजभवन में एक्ट्रेस के साथ आरपीआई(अ) के प्रमुख रामदास आठवले और उनके पार्टी के कुछ कार्यकर्ता भी मौजूद थे। एक्ट्रेस ने कहा है कि अगर कश्यप को जल्द गिरफ्तार नहीं किया जाता तो वे भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगी। 22 सितंबर को कश्यप पर दर्ज हुआ रेप का केस 22 सितंबर को दक्षिण भारतीय फिल्मों में क...

एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा बोला- मीडिया में झूठी खबर चल रही, हम खंडन जारी कर रहे हैं

Image
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा ने उन खबरों खंडन किया है, जिनमें एजेंसी की ओर से दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को क्लीन चिट देने की बात की जा रही है। दैनिक भास्कर से बातचीत में मल्होत्रा ने कहा, "नहीं यह गलत खबर है और हम इसका खंडन जारी कर रहे हैं।" क्या है रिपोर्ट्स का दावा एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट ने एनसीबी के एक अधिकारी (नाम नहीं दिया है) के हवाले से लिखा है कि एनसीबी ने दीपिका और करिश्मा के बयानों के आधार पर उन्हें क्लीन चिट दे दी है। कथित तौर पर शनिवार को दीपिका और करिश्मा ने एनसीबी को बताया कि 2017 में अपनी वॉट्सऐप चैट में उन्होंने माल, वीड, हैश और डूब का इस्तेमाल अलग-अलग तरह की सिगरेट के लिए किया था। कुछ दिनों पहले दीपिका और करिश्मा के बीच तीन आल पहले हुई वॉट्सऐप चैट मीडिया में वायरल हुई थी। इसमें दीपिका ने करिश्मा से पूछा था, 'माल है क्या?' इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा था किवे वीड नहीं, हैश चाहती हैं। दोनों लो क्वालिटी की सिगरेट को माल, स्लिम और बेहतर क्वालिटी की स...

ड्रग्स केस में Deepika Padukone के साथ काम कर चुके तीन एक्टर्स को एनसीबी भेज सकती है समन

Image
ड्रग्स केस में Deepika Padukone के साथ काम कर चुके तीन एक्टर्स को एनसीबी भेज सकती है समन https://ift.tt/2GiJSsq नई दिल्ली: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग एंगल सामने आने के बाद से ही एनसीबी तेजी से अपनी जांच कर रही है। एनसीबी के रडार पर बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स हैं। हाल ही में ड्रग मामले को लेकर एनसीबी ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से पूछताछ की थी। साथ ही एनसीबी ने तीनों अभिनेत्रियों के फोन भी जब्त कर लिए थे। ऐसे में कहा जा रहा है कि एजेंसी के साथ कुछ पुख्ता सबूत लगे हैं। एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, एनसीबी अब तीन सुपरस्टार्स को समन भेजने वाली है। इन तीनों एक्टर्स ने दीपिका पादुकोण के साथ काम किया हुआ है। क्षितिज प्रसाद का एनसीबी पर आरोप, कहा- Karan Johar का नाम लेने का बनाया दबाव दीपिका से हुई थी पांच घंटे से ज्यादा वक्त तक पूछताछ खबरों के मुताबिक, इन एक्टर्स के नाम के शुरुआती अक्षर हैं, 'S', 'R' और 'A'. कहा जा रहा है कि क्षितिज प्रसाद ने पूछताछ के दौरान इन नामों का खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ...

अमिताभ बच्चन ने लिया अंगदान करने का संकल्प, पवित्रता दिखाने के लिए हरे रंग का रिबन लगाकर फोटो शेयर किया

Image
महानायक अमिताभ बच्चन ने 77 साल की उम्र में एक नेक पहल करते हुए अंगदान करने का संकल्प लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने मंगलवार देर रात एक ट्वीट करते हुए दी। उन्होंने अपना एक फोटो भी शेयर किया जिसमें वे कोट के ऊपर हरे रंग का रिबन लगाए नजर आ रहे हैं। जो कि अंगदान करने के प्रतीक के तौर पर लगाया जाता है। बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं अंगदान का संकल्प ले चुका हूं... मैंने इसकी पवित्रता दिखाने के लिए हरे रंग का ये रिबन पहना है।' उनके इस ट्वीट को देखकर अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने बेहद सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देते हुए उनकी तारीफ की। रोजाना कर रहे 15 घंटे काम बुधवार सुबह किए एक अन्य ट्वीट में अमिताभ ने बताया कि वे पेंगोलिन मास्क पहनकर काम पर जा रहे हैं और रोजाना 15 घंटे काम कर रहे हैं। इस ट्वीट के साथ भी उन्होंने अपना एक फोटो शेयर किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बी इन दिनों केबीसी के नए सीजन में नजर आ रहे हैं। ## एक दिन में की थी कई फिल्मों की शूटिंग अमिताभ भले ही 77 साल हो गए हों, लेकिन इस उम्र और कोरोना दौर के बावजूद वे बेहद सक्रिय हैं और जमकर मेहनत कर रहे हैं। 13 सितं...

एनसीबी ने कहा-रिया कोई मासूम नहीं, सुशांत को ड्रग्स के जाल में  उलझाने के लिए ही उसके पास गई थी

Image
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती की बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर जमानत याचिकाओं का विरोध किया है। एनसीबी ने कहा कि दोनों ने ड्रग्स की खरीद-फरोख्त को बढ़ावा दिया और वित्तीय मदद पहुंचाई। एजेंसी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा रिया चक्रवर्ती कोई मासूम नहीं बल्कि बेहद शातिर हैं। वह सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स के जाल में उलझाने के लिए ही उसके पास गई थी। मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की ओर से दायर जमानत याचिका पर 7 घंटे तक सुनवाई हुई। अदालत में सभी पक्षों का बयान रिकॉर्ड कर फैसाला सुरक्षित रख लिया गया है। ड्रग्स रैकेट की एक्टिव मेंबर है रिया जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि रिया चक्रवर्ती अपने होशो-हवास में और पूरी प्लानिंग से ड्रग्स का धंधा करती थी। वह एक ड्रग सिंडिकेट की एक्टिव मेंबर थीं, जिसमें हाई सोसायटी के कई जाने-माने लोग और ड्रग सप्लायर्स शामिल रहे हैं। एनसीबी ने कहा है कि ड्रग का सेवन करने के मामले में रिया चक्रवर्ती दिवंगत अभिनेता सुशा...

एक्टर इरफान खान की कब्र का हाल देखकर फैन ने सुतापा से कहा शर्म की बात है, मिला यह जवाब

Image
एक्टर इरफान खान की कब्र का हाल देखकर फैन ने सुतापा से कहा शर्म की बात है, मिला यह जवाब https://ift.tt/2EJbqGL नई दिल्ली: फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार इरफान खान ने इस साल अप्रैल में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन के बाद से फैंस उन्हें लगातार याद करते रहते हैं। हाल ही में एक्टर चंदन रॉय इरफान खान की कब्र पर पहुंचे। उन्होंने कब्र की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'कल से इरफान की याद आ रही थी। खुद से खफा था कि चार महीने से उसकी कब्र तक देखने नहीं गया। आज मैं गया, वह वहां अकेले आराम कर रहे थे। कोई आसपास नहीं था सिर्फ पौधे थे और खामोशी थी। मैंने उनके लिए वहां रजनीगंधा छोड़ी।' फैन ने पूछा सुतापा से सवाल चंदन रॉय द्वारा शेयर की गई इरफान खान की कब्र का हाल देखकर उनके फैंस दुखी हो गए। कब्र के आस-पास काफी पौधे उग आए हैं। जिसे देखकर एक यूजर ने इरफान खान की पत्नी सुतापा से कब्र को लेकर सवाल पूछा। यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, डियर सुतापा मैंने इरफान भाई की कब्र की फोटो देखी। मुझे बहुत दुख हुआ क्योंकि अभी कुछ महीने ही हुए हैं और उनकी कब्र का ऐसा हाल हो गया है। मुझे लगा था कि आप...

ड्रग्स मामले में Javed Akhtar फिर उतरे बॉलीवुड के समर्थन में, कहा- आज के स्टार्स बेहद प्रोफेशनल और जिम्मेदार हैं

Image
ड्रग्स मामले में Javed Akhtar फिर उतरे बॉलीवुड के समर्थन में, कहा- आज के स्टार्स बेहद प्रोफेशनल और जिम्मेदार हैं https://ift.tt/36jpWjO नई दिल्ली: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद से ही बॉलीवुड सवालों के घेरे में है। ड्रग केस में एनसीबी के रडार पर बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स हैं। हाल ही में एनसीबी ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह से इस मामले में पूछताछ की थी। वहीं, कहा जा रहा है कि एनसीबी के पास और भी एक्टर्स की एक लिस्ट है। ऐसे में कई लोग अब बॉलीवुड के समर्थन में बोल रहे हैं। लेखक व गीतकार जावेद अख्तर ने एक बार फिर बॉलीवुड का समर्थन किया है और उन्होंने आजकल के स्टार्स को काफी प्रोफेशनल और जिम्मेदार बताया है। क्या एनसीबी के सामने Deepika Padukone ने खेला इमोशनल कार्ड? पूछताछ के दौरान तीन बार रो पड़ीं फिल्म इंडस्ट्री पहले की तुलना में अधिक जिम्मेदार हाल ही में एक इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने ड्रग्स नेक्सस के बारे में एनसीबी की चल रही जांच के बारे में पूछे जाने पर कहा, “मैंने अपने जीवन में कभी किसी...

Hathras Gangrape Case: बॉलीवुड एक्टर्स का फूटा गुस्सा, अक्षय कुमार ने कहा- दोषियों को फांसी दो

Image
Hathras Gangrape Case: बॉलीवुड एक्टर्स का फूटा गुस्सा, अक्षय कुमार ने कहा- दोषियों को फांसी दो https://ift.tt/30i8GYH नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। 14 सितंबर को यहां एक 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं आरोपियों ने उस वक्त युवती की हत्या करने की भी कोशिश की। उस वक्त वह बच गई लेकिन मंगलवार की सुबह उसने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह 15 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ती रही लेकिन अब वह मौत के आगोश में समा गई। दरिंदो ने उसके शरीर के साथ ऐसी बर्बरता की जिसे सुन हर किसी की रूह कांप गई। आरोपियों ने युवती की जीभ काट दी थी। इतना ही नहीं उसके गले के पीछे की रीढ़ की हड्डी भी टूटी हुई थी। बॉलीवुड स्टार्स ने की फांसी की मांग हाथरस की इस घटना पर बॉलीवुड स्टार्स का गुस्सा फूट पड़ा। एक्टर अक्षय कुमार ने दोषियों के खिलाफ फांसी की मांग की। अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'गुस्सा और झुंझलाहट! हाथरस गैंगरेप केस में इतनी बर्बरता। ये सब कब बंद होगा? हामरे कानून और उन्हें लागू करने की प्रक्रिया इतनी कड़ी होनी...

राजेश शर्मा बोले- ‘उधार की सिगरेट’ ने सुशांत संग बनाया था जादुई कनेक्‍शन, क्रांति प्रकाश झा ने कहा- सुशांत और मैं एक-दूसरे को भइबा से संबोधित करने लगे थे

Image
सुशांत सिंह राजपूत के करियर की सबसे हिट फिल्मों में से एक 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' को रिलीज हुए बुधवार को 4 साल पूरे हो गए। ये फिल्म 30 सितंबर 2016 को रिलीज हुई थी। इस खास मौके पर दैनिक भास्कर ने फिल्म में सुशांत के साथ काम कर चुके कुछ कलाकारों से बात की और सुशांत से जुड़े उनके अनुभव को जाना। राजेश शर्माः ‘उधार की सिगरेट’ ने सुशांत संग बनाया था जादुई कनेक्‍शन फिल्म में धोनी के स्कूल कोच के रूप में नजर आए राजेश शर्मा ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा, 'धोनी के कोच भी सेट पर थे। नीरज पांडे जी ने उनसे मिलवाया था। कोच बिल्‍कुल मुझ से विपरीत पर्सनालिटी के लग रहे थे। कद काठी, रंग, सूरत किसी भी तरह से कोई मेल नहीं था। फिर भी डायरेक्‍टर ने मुझ पर भरोसा किया था तो मुझ में ताकत आई। मैंने फिर बिना किसी झिझक के धोनी के कोच का रोल प्‍ले किया।' आगे उन्होंने कहा, 'दूसरी चीज यह रही कि इस फिल्‍म में सुशांत के साथ केमिस्‍ट्री पहले से ही बनी हुई थी। उसकी वजह पुरानी थी। इससे पहले हम दोनों फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में भी साथ काम कर चुके थे। वहां शूट के दौरान सुशांत ने बहुत...