जान्हवी कपूर ने अपने नए हुनर से करवाया रूबरू, बनाई शानदार पेंटिंग्स
जान्हवी कपूर ने अपने नए हुनर से करवाया रूबरू, बनाई शानदार पेंटिंग्स https://ift.tt/3ySHijm नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की लाडली बेटी जान्हवी कपूर को कुछ ही वक्त हुआ है फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखे हुए। लेकिन एक के बाद एक अपनी फिल्मों से वह लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो रही हैं। कुछ वक्त पहले फिल्म 'रूही' से उन्होंने हर किसी को चौंका दिया। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। एक्टिंग के अलावा जान्हवी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में जान्हवी ने लोगों को अपने नए हुनर से रूबरू करवाया है। जान्हवी का नया टैलेंट दरअसल, जान्हवी कपूर एक्टिंग के साथ-साथ शानदार पेंटिग करना भी जानती हैं। इसका सबूत उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर कर दिया है। जान्हवी ने अपनी तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया है। तस्वीर में जान्हवी पेंटिंग करती हुई नजर आ रही हैं। इसमें उनका चेहरा नहीं नजर आ रहा है। लेकिन उन्होंने मल्टी कलर की ड्रेस पहनी हुई और वो पेंटिंग करती हुई दिखाई दे रही हैं। जान्हवी...