जैकलीन को इंडस्ट्री में आए 11 हो गए, अभी है उनकी ये ख्वाहिश
https://ift.tt/302RV4v
बॉलीवुड में जैकलीन फर्नांडिस को 11 साल हो गए हैं। अभिनेत्री ने वर्ष 2009 में 'अलादीन' के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। वे कहती हैं कि अब तक निभाई हर भूमिका से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है और उन्हें उम्मीद है कि एक दिन वो एक्शन आइकन बनेंगी। इन वर्षों में जैकलीन ने 'किक', 'मर्डर 2', 'ढिशुम', 'जुड़वा 2' और 'रेस 3' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। वे खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें फिल्म उद्योग में कुछ बेहतरीन फिल्में करने का मौका मिला।
अच्छे भूमिकाएं बहुत कुछ सिखाती हैं
जैकलीन ने बताया, 'मेरे अब तक के कॅरियर में मुझे इंडस्ट्री के जाने-माने लोगों के साथ काम करने का सौभाग्य मिला है। चाहे वह निर्देशक हों या अभिनेता। इसके अलावा मुझे कुछ अलग, रोमांचक और चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं करने का अवसर भी मिल चुका है। मैंने अब तक की हर भूमिका और फिल्म के साथ बहुत कुछ सीखा है, जिसने मुझे एक कलाकार और एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है।
हटकर फिल्में करने की ख्वाहिश
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे अच्छा काम करने की उम्मीद है और हर प्रोजेक्ट के साथ मैं अलग-अलग चीजें सीखना और अनुभव लेना चाहती हूं। पिछले कुछ सालों में जैकलीन ने थ्रिलर, एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी जैसी अलग-अलग शैलियों की फिल्मों में अभिनय किया है, लेकिन वह एक एक्शन स्टार बनने की ख्वाहिश रखती हैं।
'होम डांसर' की शुरुआत की
जैकलिन ने हाल ही में वेब श्रृंखला 'मिसेज सीरियल किलर' में अपना डिजिटल डेब्यू किया और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर एक ऑनलाइन डांस प्रतियोगिता 'होम डांसर' की शुरुआत की है।
May 30, 2020 at 05:18PM
Patrika : India's Leading Hindi News Portal
http://www.patrika.com/
Comments
Post a Comment
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/