Covid-19 में Salman Khan पुलिसवालों से लेकर दिहाड़ी मजदूरों की कर रहे हैं मदद
https://ift.tt/36MWmBE
नई दिल्ली: कोरोना वायरस की जंग में बॉलीवुड के सितारे लगातार मदद के लिए आगे आ रहे हैं। पीएम केयर्स फंड (PM Cares Fund) में सहायता राशि देने के बाद एक्टर्स से जितना हो पा रहा है, वह जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। जरूरतमंदों के अलावा कोरोना वॉरियर्स (Corona Warriors) के लिए भी सितारे मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं। उन्हीं में से एक हैं बॉलीवुड एक्टर सलमान खान। दबंग खान कोरोना काल में लोगों की लगातार मदद (Salman Khan Helping People) कर रहे हैं। डेली वेज वर्कर्स से लेकर उन्होंने पुलिस वालों का भी ध्यान रखा।
हाल ही में सलमान खान ने मुंबई पुलिस को 1 लाख सैनिटाइजर (Salman Donates 1 Lakh Sanitizer) दान किए हैं। उनके इस काम की चारों तरफ तारीफ हो रही हैं। वहीं अब महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने सलमान खान का शुक्रिया (Udhav Thackeray Thanked Salman) किया है। उद्धव ठाकरे ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमारी मुंबई पुलिस को एक लाख हैंड सैनिटाइजर देने के लिए सलमान ख़ान आपका शुक्रिया।' उनके इस ट्वीट पर एक्टर ने रिप्लाई करते हुए थैंक्यू लिखा है।
May 31, 2020 at 02:06PM
Patrika : India's Leading Hindi News Portal
http://www.patrika.com/
Comments
Post a Comment
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/