Salman Khan ने मुंबई पुलिस को बांटे 1 लाख सेनेटाइजर्स, महाराष्ट्र सीएम ने कहा- शुक्रिया
https://ift.tt/36LYWrn
मुंबई। अभिनेता सलमान खान ( Salman Khan ) ने अपने पर्सनल केयर ब्रांड के सेनेटाइजर मुंबई पुलिस को बांटे हैं। महाराष्ट्र के चीफ मिनिस्टर ऑफिस की ओर से किए गए एक ट्वीट में पुलिस विभाग के फ्रंटलाइन वर्कर्स को सलमान की ओर से एक लाख सेनेटाइजर्स देने के लिए धन्यवाद दिया गया।
वहीं, युवा सेना की कोर कमेटी के मेंबर राहुल एन कंवल ने ट्वीट कर सलमान को धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, पुलिस विभाग में फ्रंटलाइन वॉरियर्स के लिए खड़े होने के लिए सलमान का शुक्रिया। 'फ्रेश' सेनेटाइजर्स पुलिस विभाग के फ्रंटलाइन वॉरियर्स को बांटे गए।
आपको बता दें कि इससे पहले सलमान इंडस्ट्री के 25 हजार वर्कर्स के लिए 'बिंगहेंगरी' अभियान के तहत भोजन उपलब्ध करवा चुके हैं। उन्होंने वर्कर्स के खाते में सीधे सहायता राशि पहुंचाकर भी मदद की है।
सलमान ने सीधे पीएम केयर्स फंड या किसी अन्य संस्था को पैसे नहीं दिए। बल्कि सलमान ने खुद आगे आकर लोगों की सीधी मदद की। सबसे पहले एक्टर ने इंडस्ट्री के डेलीवेजेज वर्कर्स के खाते में 6000 रुपए स्थांतरित किए। ये राशि उनकी दैनिक आवश्यकताओं के लिए दी गई। इसके बाद सलमान ने 'बिइंगहेंगरी' अभियान चलाया जिसमें ट्रकों में खाना लादकर जरूरतमंदों तक पहुंचाया गया। सलमान के फॉर्महाउस से भी कई गाड़ियों में राहत सामग्री जरूरतमंदों तक पहुंचाई गई।
May 30, 2020 at 05:18PM
Patrika : India's Leading Hindi News Portal
http://www.patrika.com/
Comments
Post a Comment
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/