सुशांत को न्याय दिलाने अब लंदन में उठी मांग, हो रहा यह काम

सुशांत को न्याय दिलाने अब लंदन में उठी मांग, हो रहा यह काम

https://ift.tt/3jv5jVq

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुए 2 माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक इस मामले में जांच किसी ठोस मुकाम तक नहीं पहुंची है। ऐसे में चारों ओर सुशांत को न्याय दिलाने की मांग उठ रही है। इसी बीच अब लंदन में भी सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर बिलबोर्ड लगे नजर आ रहे हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति लगातार सोशल मीडिया पर सुशांत के लिए समर्थन मांग रही हैं।

सुशांत की बहन ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो शेयर किए है। जिसमें विदेश में भी सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने की मांग नजर आ रही है। हाल ही में उन्होंने जो वीडियो डाला है। उसमें लंदन में भी लोग सुशांत को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे हैं। श्वेता के फोटो और वीडियो में कहीं सड़क पर, तो कहीं वेन पर तो कहीं ट्रक पर सुशांत की तस्वीरें लगे बोर्ड न्याय की गुहार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी श्वेता सिंह ने विदेशों में लगे बिलबोर्ड की फोटो शेयर की थी। इससे साफ नजर आ रहा है कि विदेशों में भी सुशांत को न्याय दिलाने की मांग जोरदार तरीके से उठ रही है।





August 31, 2020 at 08:57AM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

उर्वशी रौतेला और गुरु रांधवा 'डूब गए' प्यार में, कपल की केमिस्ट्री ने बनाया रिकॉर्ड

Sushant Singh Rajput का क्या था 4747 नंबर से खास कनेक्शन, हैरान करने वाली हैं उनसे जुड़ी ये बातें