Karan Johar ने Anushka Sharma को मां बनने दी शुभकामनाएं, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स ने किया खूब ट्रोल

Karan Johar ने Anushka Sharma को मां बनने दी शुभकामनाएं, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स ने किया खूब ट्रोल

https://ift.tt/3bh965S

नई दिल्ली। इन दिनों अभिनेत्री Anushka Sharma और भारतीय क्रिकेटर Virat Kholi काफी सुर्खियों में हैं। यह कपल जल्द ही अब दो से तीन होने वाला है। कुछ समय पहले ही अनुष्का और विराट ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी थी कि 2021 में वह माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने ही अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से इस खुशखबरी को शेयर किया था। जिसके बाद से सभी उन्हें बधाई देने लगे। कई बड़ी-बड़ी हस्तियों ने कपल को अलग-अलग अंदाज में विश किया। इस बीच निर्देशक Karan Johar ने भी अनुष्का की पोस्ट पर कमेंट किया। लेकिन उसके बाद जो हुआ। उसे देख करन एक बार फिर काफी मायूस जरूर हुए होंगे।

 

Karan Johar Karan Johar

Anushka Sharma की प्रेग्नेंसी पोस्ट पर Karan Johar का कमेंट देख लोग काफी भड़क गए। जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। जब से Sushant Singh Rajput की मौत हुई है। तब से बॉलीवुड में नेपोटिज्म और मूवि माफिया का मुद्दा गरमाया हुआ है। जिसमें करन जौहर समेत कई बड़ी हस्तियों के नाम सामने आए हैं। यही वजह है कि सुशांत के फैंस का गुस्सा सेलेब्स पर उतरता हुआ दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर एक बार नहीं कई बार करन को ट्रोल किया जा चुका है। जिसकी वजह से वह काफी समय से सोशल मीडिया पर दूर भी थे। लेकिन काफी समय बाद वह दोबारा सोशल मीडिया पर वापस लौटे। लेकिन आज भी उन्हें खूब किया जा रहा है।

निर्देशक Karan Johar को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'नेपोटिज्म डायरेक्टर को बच्चे इंतजार है।' वही एक दूसरे एक यूजर ने कमेंट करते हुए करन को कहा कि 'वह काफी महान इंसान है।' वहीं एक यूजर ने नेपोटिज्म को लेकर करन पर तंज कसा। जिसमें यूजर ने लिखा है कि 'क्या किड को लॉन्च करने की तैयारी है?' इन तमाम मैसेज को पढ़ने के बाद साफ जाहिर होता है कि आज भी सुशांत के फैंस के दिलों में इंडस्ट्री को लेकर काफी गुस्सा भरा हुआ है। बता दें हाल में ही रिलीज़ हुई Alia Bhatt की फिल्म 'Sadak 2' रिलीज़ होते ही दर्शकों का गुस्सा फूट पड़ा। फिल्म को बेहद ही कम रेंटिग मिली है।





August 30, 2020 at 02:09PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

उर्वशी रौतेला और गुरु रांधवा 'डूब गए' प्यार में, कपल की केमिस्ट्री ने बनाया रिकॉर्ड

Sushant Singh Rajput का क्या था 4747 नंबर से खास कनेक्शन, हैरान करने वाली हैं उनसे जुड़ी ये बातें