मशहूर सिंगर और डांसर Michael Jackson के जन्मदिन पर एक्टर Tiger Shroff ने किया विश, बोलें- 'Happy Birthday King'
https://ift.tt/2GaQzN4
नई दिल्ली। बीते दिन यानी कि 29 अगस्त को मशहूर सिंगर और डांसर Michael Jackson का 62वां जन्मदिन था। बेशक आज माइकल हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आज भी उनके चाहने वालें उन्हें याद करते हैं। हर साल उनके जन्मदिन पर उनके फैंस अलग-अलग अंदाज में उन्हें विश करते हैं। बीते दिन भी सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने उन्हें याद करते हुए कई पोस्ट शेयर की। इस बीच बॉलीवुड में तेजी से उभरते हुए कलाकार Tiger Shroff ने भी माइकल के लिए एक पोस्ट शेयर किया। डांस के शौकीन टाइगर ने एक डांस वीडियो शेयर किया है। जिस पर उन्होंने एख स्पेशल मैसेज लिखा है।
अभिनेता Tiger Shroff ने अपने ऑफिशियल अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में दो भाग नज़र आ रहे हैं। जिसमें एक ओर माइकल जैक्सन की मंत्रमुग्ध कर देने वाली डांस परफॉर्मेंस दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी ओर Tiger माइकल को के उसी गाने पर डांस करते हुए नज़र आ रहें हैं। एक्टर ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है 'हैप्पी बर्थडे किंग'। इस पोस्ट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे । साथ ही वीडियो को काफी देखा जा रहा है। बता दें टाइगर को भी डांस का काफी शौक है। फिल्मों में वह अक्सर लोगों का ध्यान अपने एक्शन और डांस मूव्स से खींचते हैं।
हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर अभनेता Jackie Shroff के बेटे हैं। फिल्म 'Heropanti' से टाइगर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसमें उनका फुलऑन एक्शन देखने को मिला था। वहीं लॉकडाउन से पहले अभिनेता की फिल्म 'Bagghi 3' भी सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। जिसमें उनके साथ Ritesh Deshmukh, Shraddha kapoor और कथित गर्लफ्रेंड Disha Patani नज़र आई थी। इससे पहले अभिनेता Hrithik Roshan संग फिल्म 'War' में दिखाई दिए थे। जो की साल की ब्लॉक बास्टर फिल्म रही। फिल्म में उन्हें उनकी एक्टिंग और एक्शन के लिए काफी तारीफें मिली। साथ ही ऋतिक रोशन ने भी टाइगर संग काम करने के अनुभव को बेहद ही खास बताया।
August 30, 2020 at 04:21PM
Patrika : India's Leading Hindi News Portal
http://www.patrika.com/
Comments
Post a Comment
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/