अब मौज मस्ती के लिए भी अभिनेता से मांग रहे मदद, सोनू सूद से की ऐसी डिमांड.....
https://ift.tt/35OVfBs
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद से एक सोशल मीडिया यूजर ने मौज मस्ती करने के लिए मालदीव जाने की डिमांड की है। ऐसे में अभिनेता ने इस यूजर का सवाल सुनकर बड़ा मजेदार जवाब दिया है। जैसे ही इस यूजर ने लिखा, "सर, मुझे मालदीव जाना है पहुंचा दो ना" अभिनेता ने जवाब दिया, "साइकिल पर जाओगे या रिक्शा पर भाई?" अभिनेता के इस जवाब पर सोशल मीडिया पर काफी लाइक्स आ रहे हैं।
आपको बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान अभिनेता सोनू सूद ने जरूरतमंदों की हर संभव मदद की है। उन्होंने लोगों को लॉकडाउन के दौरान अपने घर पहुंचाने सहित उन लोगों की भी मदद की है। जो किसी न किसी कारण से परेशानी में फंसे थे। उन्होंने लोगों का उपचार कराने से लेकर उनके सिर पर छत और कई लोगों को नौकरी की भी सौगात दी है। ऐसे में हर कोई इस अभिनेता की सराहना कर रहा है।
October 31, 2020 at 03:20PM
Patrika : India's Leading Hindi News Portal
http://www.patrika.com/
Comments
Post a Comment
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/