संजय दत्त कैंसर मुक्त होने के बाद रवाना हुए दुबई, सोनू निगम भी आए नजर.....

संजय दत्त कैंसर मुक्त होने के बाद रवाना हुए दुबई, सोनू निगम भी आए नजर.....

https://ift.tt/2TDeisL

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त कैंसर से मुक्त होने के बाद फिर दुबई रवाना हो गए हैं। वह चार्टर्ड फ्लाइट से दुबई गए हैं। इस फ्लाइट में उनके साथ सोनू निगम भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने दुबई जाते हुए प्लेन से सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। जिसमें सोनू निगम और संजय दत्त गले में हाथ डाले हुए नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार सोनू निगम की फैमिली भी वर्तमान में दुबई में है उनका बेटा भी वही पढ़ता है और करीब 7 माह से सोनू निगम भी पूरी फैमिली के साथ दुबई में थे, लेकिन पिछले दिनों वह कुछ काम से मुंबई आए थे और अब जब वह दुबई लौट रहे हैं तो उनके साथ में संजय दत्त भी हैं। दोनों चार्टर्ड प्लेन से दुबई वापस लौटे हैं। क्योंकि संजय दत्त का परिवार भी वर्तमान में दुबई में हैं और संजय दत्त इस बार दूसरी बार दुबई के लिए रवाना हुए। क्योंकि वह 1 माह पहले भी दुबई गए थे। संजय दत्त के दोनों बच्चे भी दुबई के स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। इस फोटो और वीडियो में संजय दत्त का अलग ही लुक नजर आ रहा है। वह ब्लू टीशर्ट और वाइट बालों में काफी अलग लग रहे हैं।





October 31, 2020 at 06:03PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

उर्वशी रौतेला और गुरु रांधवा 'डूब गए' प्यार में, कपल की केमिस्ट्री ने बनाया रिकॉर्ड

Sushant Singh Rajput का क्या था 4747 नंबर से खास कनेक्शन, हैरान करने वाली हैं उनसे जुड़ी ये बातें