नए नाम के साथ रिलीज़ हुआ 'Laxmii' का पोस्टर, पहली बार हीरोइन के पीछे खड़े नज़र आए Akshay Kumar

नए नाम के साथ रिलीज़ हुआ 'Laxmii' का पोस्टर, पहली बार हीरोइन के पीछे खड़े नज़र आए Akshay Kumar

https://ift.tt/2THrlsY

नई दिल्ली। लंबे समय से विवादों में फंसी अभिनेता अक्षय कुमार और कियारा अडवाणी की फिल्म का नाम बदलकर अब 'लक्ष्मी बॉम्ब' ( Laxmmi Bomb ) से 'लक्ष्मी' ( Laxmii ) कर दिया है। इसी के साथ फिल्म का नया पोस्टर भी रिलीज कर दिया है। जिसमें अक्षय और कियारा नए अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर रिलीज़ होते ही फिल्म की स्टार कास्ट ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्टर को जबरदस्त कैप्शन के साथ शेयर किया है।

यह भी पढ़ें- पटेल जयंती पर Kangana Ranaut के Tweets ने मचाई हलचल, नेहरू के लिए PM पद छोड़ने पर जताया अफसोस

Laxmii

अभिनेता अक्षय कुमार ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर फिल्म लक्ष्मी का पोस्टर शेयर किया है। जिसमें वह कियारा के पीछे छुपते हुए दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में कियारा के चेहरे पर हल्का सा डर भी दिखाई दे रहा है। उन्हें देख ऐसा लग रहा है मानों जैसे वह उन्हें बचाती हुईं इस फिल्म में दिखाई देंगी। वहीं अक्षय कुमार के सिर पर लाल टीका लगा हुआ नज़र आ रहा है। पोस्टर को शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा है कि "अब हर घर में आएगी लक्ष्मी। घरवालों के साथ तैयार रहिए 9 नवंबर को। ये दीवाली होगी लक्ष्मी वाली।" अभिनेता के फैंस पोस्ट पर कमेंट करते हुए नज़र आ रहे हैं। जिसमें वह फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नज़र आ रहे हैं।

Laxmii

9 नवंबर को फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज़ होगी। बताया जा रहा है कि सिनेमाघरों में भी लक्ष्मी को रिलीज की जाएगी। फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक हॉरर कमेडी फिल्म हैं। जिसमें कियारा और अक्षय पति पत्नी की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे। फिल्म में दिखाया गया है कि अक्षय कुमार के अंदर एक महिला की आत्मा घुस जाती है। जिसकी वजह से वह महिलाओं जैसा ही बर्ताव करने लगते हैं। फिल्म इसी की कहनी इसी के साथ आगे बढ़ती है और भूत प्रेरत की गुत्थी को सुलझाया जाता है।

यह भी पढ़ें- शूटिंग के दौरान Salman Khan को मिली थी डॉगी की मौत की खबर, फार्महाउस पर दफनाकर करने लगे थे काम

Laxmii

आपको बता दें करणी सेना ने फिल्म के मेकर्स पर हिंदु देवी देवताओं के अपमान का आरोप लगाया था। उन्होंने फिल्म के टाइटल पर भी आपत्ति जताई थी। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर फिल्म को बैन करने की मांग उठने लगी थी। यही देखते हुए फिल्म मेकर्स ने फिल्म का नाम बदल दिया और अब नए नाम के साथ फिल्म रिलीज़ की जाएगी।





October 31, 2020 at 04:19PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

उर्वशी रौतेला और गुरु रांधवा 'डूब गए' प्यार में, कपल की केमिस्ट्री ने बनाया रिकॉर्ड

Sushant Singh Rajput का क्या था 4747 नंबर से खास कनेक्शन, हैरान करने वाली हैं उनसे जुड़ी ये बातें