Hina Khan परिवार के साथ वेकेशन के लिए पहुंचीं मालदीव, तस्वीरें हुईं वायरल
https://ift.tt/33rniWY
नई दिल्ली: टेलीविजन से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वालीं हिना खान आज बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने की कोशिश कर रही हैं। उनकी एक्टिंग के लाखों-करोड़ों लोग दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में हिना खान अपनी तस्वीरें व वीडियोज़ फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में वह अपनी फैमिली के साथ वेकेशन पर निकली हैं। वेकेशन के लिए हिना ने भी मालदीव को ही चुना है। इन दिनों देश के कई बड़े सितारे मालदीव अपनी हाजिरी लगाकर आ चुके हैं और अब हिना भी वहां पहुंच चुकी हैं।
मालदीव में पहुंचते ही हिना ने वहां से मस्ती करते हुए कई तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर किए हैं। मालदीव के ट्रिप पर हिना अपने परिवार और बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल के साथ हैं। ऐसे में हिना ने अपनी ट्रिप की सारी झलकियां फैंस के साथ शेयर की।
हिना ने अपने खूबसूरत होटल रूम से भी फैंस को रूबरू करवाया। उनके रूम के साथ एक प्राइवेट पूल भी है जोकि काफी शानदार लग रहा है। उनके मम्मी-पापा जमकर मस्ती करते हैं। मालदीव से शेयर की गई हिना की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में बिग बॉस 14 में नजर आई थीं। वह सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ सीनियर के तौर पर शो में गई थीं। इस दौरान फैंस को तीनों की दोस्ती काफी कमाल की लगी थी। सिद्धार्थ शुक्ला और उनकी दोस्ती को फैंस पसंद करने लगे थे। लगा था कि दोनों बाहर आकर भी ऐसे ही दोस्त रहेंगे। लेकिन बिग बॉस के घर से निकलने के बाद से दोनों साथ में नजर नहीं आए हैं।
November 30, 2020 at 04:12PM
Patrika : India's Leading Hindi News Portal
http://www.patrika.com/
Comments
Post a Comment
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/