Manoj Tiwari को न्यू ईयर से पहले ही मिली बड़ी खुशी, दूसरी बार बने पिता

Manoj Tiwari को न्यू ईयर से पहले ही मिली बड़ी खुशी, दूसरी बार बने पिता

https://ift.tt/37XVfkO

नई दिल्ली: फेमस भोजपुरी एक्टर व बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) को न्यू ईयर से पहले ही एक बड़ी खुशी मिली है। दरअसल, मनोज तिवारी एक बार फिर पापा बन गए हैं। उनके घर में लक्ष्मी का आगमन हुआ है। प्यारी से बेटी के पिता बनने के बाद मनोज तिवारी ने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की है।

मनोज तिवारी ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपनी न्यू बॉर्न बेबी को गोद में लिए हुए हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरे घर आई एक नन्ही परी. मुझे एक बेटी का पिता बनने का सौभाग्य मिला है... जय जगदंबे।' उनकी ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। साथ ही फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।

वेडिंग एनिवर्सरी पर पत्नी Kiran Rao पर Aamir Khan ने लुटाया खूब प्यार, बीवी के लिए गाया 'तुम बिन जाऊं कहां...'

मनोज तिवारी की पहले से एक बेटी हैं। जिसका नाम जिया है। जिया मुंबई में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। अकसर मनोज तिवारी उनसे मिलने के लिए जाते रहते हैं और उनके साथ तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं।

80 के दशक की वो पांच फेमस अभिनेत्रियां जो लोगों के दिलों पर करती थीं राज, बुढ़ापे में अब दिखतीं हैं कुछ ऐसी

बता दें कि मनोज तिवारी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। इसके बाद साल 2013 में उन्होंने बीजेपी का दामन थामा था और 2014 के लोकसभा चुनावों में उत्तर पूर्वी दिल्ली से पहली बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इसमें उन्होंने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल को हराया था। वे दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। साथ ही वह दो बार लगातार सांसद चुने गए हैं। इसके बाद साल 2019 में एक बार फिर उन्होंने उत्तर पूर्वी दिल्ली की ही सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा। जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई।





December 31, 2020 at 12:19PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

उर्वशी रौतेला और गुरु रांधवा 'डूब गए' प्यार में, कपल की केमिस्ट्री ने बनाया रिकॉर्ड

Sushant Singh Rajput का क्या था 4747 नंबर से खास कनेक्शन, हैरान करने वाली हैं उनसे जुड़ी ये बातें