Rajinikanth ने लिया बड़ा फैसला, इंडियन सिनेमा में पहली बार किया जाएगा ये काम!

Rajinikanth ने लिया बड़ा फैसला, इंडियन सिनेमा में पहली बार किया जाएगा ये काम!

https://ift.tt/3aVFlsZ

नई दिल्ली | साउथ सिनेमा और बॉलीवुड के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) को रिसेन्टली ही अस्पताल से छुट्टी मिली है। वो हैदराबाद में फिल्म अन्नाथे की शूटिंक के दौरान बीमार पड़ गए थे। उनका ब्लड प्रेशर अचानक से कम ज्यादा होने लगा था जिसके कारण उन्हें तुरंत अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उससे पहले ही फिल्म अन्नाथे की शूटिंक को रोक दिया गया था क्योंकि सेट पर कुछ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। अब रजनीकांत को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी बात है।

दरअसल, रजनीकांत फिल्म की शूटिंग पूरी करना चाहते हैं लेकिन डॉक्टरों की सलाह उन्हें बेड रेस्ट करने की दी गई है। हालांकि रजनीकांत को फिल्म के मेकर्स की चिंता सता रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रजनीकांत के लिए फिल्म निर्माताओं ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने तय किया है कि फिल्म के सेट को हैदराबाद से चेन्नई शिफ्ट किया जाएगा ताकि रजनीकांत आसानी से शूट कर सकें। रजनीकांत को डॉक्टरों ने तनावमुक्त रहने और काम करने की सलाह दी गई है। ऐसे में रजनीकांत चेन्नई में शूटिंग खत्म करके अपने घर जा सकेंगे। ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि किसी एक्टर के लिए पूरा फिल्म सेट एक शहर से दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा।

rajinikanthf.png

रजनीकांत के लिए किया जा रहा इतना बड़ा बदलाव अपने आप में बड़ी बात है। हालांकि रजनीकांत के लिए निर्माता हो या निर्देशक कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। बता दें कि डॉक्टर्स ने रजनीकांत को कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्हें अभी आराम करने को कहा गया है। हालांकि रजनीकांत फिल्म निर्माताओं को कोई नुकसान ना हो इसलिए शूटिंग करने का मन बना रहे हैं।





December 31, 2020 at 04:53PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

उर्वशी रौतेला और गुरु रांधवा 'डूब गए' प्यार में, कपल की केमिस्ट्री ने बनाया रिकॉर्ड

Sushant Singh Rajput का क्या था 4747 नंबर से खास कनेक्शन, हैरान करने वाली हैं उनसे जुड़ी ये बातें