बॉलीवुड में वापसी के लिए तैयार हैं Rhea Chakraborty? दोस्त ने बताया एक्ट्रेस का हाल

बॉलीवुड में वापसी के लिए तैयार हैं Rhea Chakraborty? दोस्त ने बताया एक्ट्रेस का हाल

https://ift.tt/2L9zHZD

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को छह महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। उनकी मौत को लेकर कई सारे विवाद हुए। उनकी मौत का जिम्मेदार एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को भी ठहराया गया। रिया और उनके परिवार को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं, ड्रग्स केस में नाम आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया को गिरफ्तार किया था। एक्ट्रेस ने एक महीना जेल में बिताया। लेकिन अब जेल से वापस आने के बाद ऐसी खबरें है कि वह 2021 में बॉलीवुड में वापसी कर सकती हैं।

दरअसल, एक्ट्रेस के करीबी दोस्त व डायरेक्टर रूमी जाफरी ने कहा कि रिया अगले साल वापसी करने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सला रिया के लिए काफी कष्टदायक रहा है। वैसे तो सभी के लिए ये साल बुरा साबित हुआ लेकिन रिया के लिए बेहद परेशानी वाला रहा है। इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है कि एक मिडिल क्लास, जो अच्छा कर रही हो, उसे एक महीना जेल में रहना पड़ा।

बॉलीवुड के इस बड़े डायरेक्टर ने Anushka Sharma से कहा था- मुझे नहीं लगता कि आप ज्यादा सुंदर हैं

स्पॉटबॉय से बातचीत में रूमी ने बताया कि मैं हाल ही में रिया चक्रवर्ती से मिला था। वह बहुत शांत थी। उसने ज्यादा बात नहीं की। उसके साथ जो भी कुछ हुआ है, उसके बाद इस बर्ताव के लिए हम उसे ब्लेम नहीं कर सकते हैं। इस मामले को ठंडा होने दीजिए। मुझे विश्वास है कि रिया को काफी कुछ कहना है। इसके साथ ही रूमी ने बताया कि रिया खुद को इस मामले से उबारने की कोशिश में जुटी हुई हैं।

80 के दशक की वो पांच फेमस अभिनेत्रियां जो लोगों के दिलों पर करती थीं राज, बुढ़ापे में अब दिखतीं हैं कुछ ऐसी

बता दें कि रिया चक्रवर्ती और सुशांत रिलेशनशिप में थे। जिस दिन सुशांत ने सुसाइड किया था, उससे एक हफ्ते पहले ही रिया ने उनका घर छोड़ दिया था। लेकिन सुशांत के परिवार ने रिया पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद से वह इस केस की मुख्य आरोपी के तौर पर सामने आई थीं।





December 31, 2020 at 03:17PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

उर्वशी रौतेला और गुरु रांधवा 'डूब गए' प्यार में, कपल की केमिस्ट्री ने बनाया रिकॉर्ड

Sushant Singh Rajput का क्या था 4747 नंबर से खास कनेक्शन, हैरान करने वाली हैं उनसे जुड़ी ये बातें