सलमान की बात सुनकर निराश हुए अभिनव और रुबीना, करने लगे शो से बाहर जाने की बात

सलमान की बात सुनकर निराश हुए अभिनव और रुबीना, करने लगे शो से बाहर जाने की बात

https://ift.tt/2YqEyZG

मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 14 अपने फिनाले की ओर बढ़ता जा रहा है। लेकिन जैसे-जैसे बिग बॉस के एपिसोड होते जा रहे हैं, वैसे वैसे कंटेंस्टेंट के रवैया में भी बदलाव आ रहा है। छोटी-छोटी बातों पर वाद-विवाद और बिग बॉस के नियमों को ताक में रखना आम होता जा रहा है। हाल ही बिग बॉस होस्ट सलमान खान भी कंटेंस्टेंट को अपनी बात कहते नजर आए तो अभिनव शुक्ला ने शो छोड़ने की बात कह डाली।

जानकारी के अनुसार बिग बॉस के शो का एक प्रोमो वीडियो कलर्स टीवी द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। जिसमें सलमान खान कहते नजर आते हैं, "अगर राखी सावंत इस घर की सबसे बड़ी एंटरटेनर है, तो उसका सिर्फ और सिर्फ पूरा फायदा अभिनव शुक्ला को हो रहा है। सलमान की बात को बीच में रोकते हुए अभिनव कहते हैं, मुझे वह फायदा बिल्कुल नहीं चाहिए, पूरी दुनिया के सामने कहना चाहता हूं।अभिनव को बीच में रोकते हुए सलमान कहते हैं, अभिनव.... मुझे पहले अपनी बात कहने दो...तुम्हें ओवर रिएक्ट करने की जरूरत नहीं है। इसके बाद अभिनव कहते हैं...अगर यह एंटरटेनमेंट है तो मुझे अभी के अभी इसी शो से बाहर जाना है।





January 30, 2021 at 06:54PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

उर्वशी रौतेला और गुरु रांधवा 'डूब गए' प्यार में, कपल की केमिस्ट्री ने बनाया रिकॉर्ड

Sushant Singh Rajput का क्या था 4747 नंबर से खास कनेक्शन, हैरान करने वाली हैं उनसे जुड़ी ये बातें