बच्चन पांडे में अभिमन्यु सिंह निभाएंगे विलेन का किरदार

बच्चन पांडे में अभिमन्यु सिंह निभाएंगे विलेन का किरदार

https://ift.tt/2MBY7eU

बॉलीवुड सहित भोजपुरी और साउथ की फिल्मों में बेहतरीन किरदार निभा चुके बिहार के अभिमन्यु सिंह अब फिल्म बच्चन पांडे में नजर आएंगे। दरअसल वे अक्षय कुमार के अपोजिट विलेन का किरदार निभाएंगे । इस फिल्म के लिए निर्माता ने उन्हें साइन किया है।

जानकारी के अनुसार बच्चन पांडे में अक्षय कुमार एक गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में उनके अपॉजिट एक विलेन का किरदार निभाने वाले अभिनेता की तलाश थी, जो अब पूरी हो गई है। क्योंकि अभिमन्यु सिंह को बतौर विलेन साइन कर लिया है। बिहार के अभिमन्यु ने बॉलीवुड, भोजपुरी सहित कई फिल्मों में काम किया है। गुलाल, मॉम, जज्बा, गोलियों की रासलीला, रामलीला आदि फिल्मों में अभिमन्यु काफी तारीफें बटोर चुके हैं। फिल्म सूर्यवंशी में भी अक्षय कुमार और अभिमन्यु एक साथ नजर आएंगे। फिल्म बच्चन पांडे में अक्षय कुमार ऐसे गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं, जो एक्टर बनना चाहते हैं। वही अरशद वारसी उनके दोस्त का किरदार निभाएंगे और कृति सेनन एक जर्नलिस्ट के रूप में नजर आएगी, जो डायरेक्टर बनना चाहती है।





January 30, 2021 at 09:39PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

उर्वशी रौतेला और गुरु रांधवा 'डूब गए' प्यार में, कपल की केमिस्ट्री ने बनाया रिकॉर्ड

Sushant Singh Rajput का क्या था 4747 नंबर से खास कनेक्शन, हैरान करने वाली हैं उनसे जुड़ी ये बातें