Deepika Padukone ने बताया रणवीर सिंह ने शादी करने का कारण, कहा- ज्यादा पैसा कमाने और बड़ी स्टार होने का सम्मान किया
https://ift.tt/36uiQZ9
नई दिल्ली | एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की जोड़ी बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक मानी जाती है। दोनों ने साल 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। दीपिका और रणवीर ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया था। रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद दीपिका बुरी तरह से टूट गई थीं और सिर्फ अपने काम पर फोकस करना चाहती थीं। साल 2013 में दीपिका की मुलाकात रणवीर से फिल्म रामलीला के सेट पर हुई और दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। दीपिका ने एक इंटरव्यू में रणवीर से शादी करने का कारण खुलकर बताया था। दीपिका को रणवीर में ये बात बेहद पसंद आई कि जब वो बड़ी स्टार थीं तब एक्टर को कभी इससे परेशानी नहीं हुई।
Priyanka Chopra की फट गई ड्रेस, वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार होते-होते बचीं.. देखिए वायरल फोटोज
रणवीर ने दीपिका के ज्यादा पैसा कमाने का किया सम्मान
दीपिका ने कहा था कि मैंने रणवीर से शादी की क्योंकि वो मेरे बड़े स्टार होने और उनसे ज्यादा पैसा कमाने से परेशान नहीं हुए। उन्होंने इस बात का सम्मान किया। आज से सात साल पहले रणवीर का करियर ये नहीं हुआ करता था। तब उन्होंने मेरी सक्सेस को बड़े ही सहज तरीके से लिया। यहां तक कि ऐसा भी वक्त आया जब मैं बहुत काम कर रही थी, ढेर सारा पैसा कमा रही थी और कई दिनों तक घर भी नहीं आ पाई थी लेकिन इसका असर हमारे रिश्ते पर नहीं पड़ा। हमारा रिश्ता बहुत अनोखा है और मैं इसके साथ ही रहना चाहती हूं।
एक दूसरे को वक्त ना दे पाने के बाद भी खूबसूरत है रिश्ता
दीपिका ने आगे कहा कि शादी से पहले ही मैं एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस बन चुकी थी। हम दोनों ही सफल अभिनेता बने लेकिन अगर आज भी मैं ज्यादा कमा रही हूं या फिल्में कर रही हूं तो इसका असर हमारे रिश्ते पर नहीं पड़ता है। बता दें कि पद्मावत के बाद दीपिका और रणवीर फिल्म 83 में एक बार फिर साथ नजर आएंगे। इन दिनों दीपिका, शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ फिल्म को लेकर बिजी हैं।
January 31, 2021 at 11:16AM
Patrika : India's Leading Hindi News Portal
http://www.patrika.com/
Comments
Post a Comment
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/