Sara Ali Khan मां अमृता के साथ पहुंचीं अजमेर शरीफ की दरगाह पर, तस्वीरें शेयर कर बोलीं- जुम्मा मुबारक

Sara Ali Khan मां अमृता के साथ पहुंचीं अजमेर शरीफ की दरगाह पर, तस्वीरें शेयर कर बोलीं- जुम्मा मुबारक

https://ift.tt/3r9P300

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने फिल्म 'केदारनाथ' से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद से ही सारा को दर्शकों का काफी प्यार मिलता है। कुछ ही फिल्मों में नजर आने वालीं सारा की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ऐसे में वह जो भी तस्वीरें शेयर करती हैं, वह तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। अब सारा अपनी मां अमृता सिंह (Amrita Singh) के साथ अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर पहुंचीं। यहां से उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं।

Sunny Leone ने रेड ड्रेस में हॉट तस्वीरें शेयर करते हुए कहा- रात को सो नहीं पाती हूं क्योंकि...

खुद सारा ने दरगाह की अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट (Sara Ali Khan Instagram) से शेयर कीं। तस्वीरों में वह अपनी मां अमृता सिंह के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों ने एक जैसे कपड़े पहन रखे हैं। दोनों ने ट्रेडिशनल लुक अपनाया हुआ है और कोविड को ध्यान में रखते हुए मास्क का भी इस्तेमाल किया है। तस्वीरें शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा, 'जुम्मा मुबारक।' उनकी पोस्ट पर दो घंटे के अंदर ही 7 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस कमेंट कर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में सारा अली खान की फिल्म 'कुली नं 1' फिल्म रिलीज हुई थी। डेविड धवन द्वारा डायरेक्टिड इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन (Varun Dhawan) लीड रोल में थे। कोविड के कारण फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया था। हालांकि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके अलावा, सारा डायरेक्टर आनंद एल राय की फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और धनुष लीड रोल में होंगे।





February 26, 2021 at 05:28PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

उर्वशी रौतेला और गुरु रांधवा 'डूब गए' प्यार में, कपल की केमिस्ट्री ने बनाया रिकॉर्ड

Sushant Singh Rajput का क्या था 4747 नंबर से खास कनेक्शन, हैरान करने वाली हैं उनसे जुड़ी ये बातें