रणधीर कपूर के साथ उनके पांच स्टाफ मेंबर भी हुए कोरोना से संक्रमित
https://ift.tt/2QIG7Sv
नई दिल्ली। देशभर में कोरोनावायरस तेजी से फैलता जा रहा है। कोरोना की दूसरी वेव विकराल रूप ले चुकी है। आम से लेकर खास तक सभी कोरोना की चपेट में आने से खुद को बचा नहीं पा रहे हैं। वहीं बीते दिन एक्टर रणधीर कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाएं गए हैं। जिसके बाद उन्हें तुंरत मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराया गया। वहीं अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसे लेकर इंडस्ट्री में हलचल शुरू हो गई है।
रणधीर कपूर के स्टाफ मेंबर भी हुए पॉजिटिव
बताया जा रहा है कि रणधीर कपूर के बाद उनके घर में काम करने वाले स्टाफ में से पांच लोग भी कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिसके बाद उन सभी को भी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस बात की जानकारी एक्टर ने एक इंटरव्यू में दी है। रणधीर कपूर ने कहा कि 'वह नहीं जानते कि कैसे उन्हें कोरोना हो गया। साथ ही वह काफी हैरान भी हैं। साथ ही रणधीर कपूर ने यह भी बताया कि उनके घर के पांच स्टाफ मेंबर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद उन्होंने खुद के साथ ही अस्पताल में भर्ती करा लिया है।' साथ ही रणधीर कपूर ने बताया कि 'उन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले ली थी। बावजूद इसके वह इस संक्रमण की चपेट में आ गए।'
परिवार ने भी कराया कोरोना का टेस्ट
रणधीर कपूर ने बताया था कि 'उनके शरीर में थोड़ी कंपकपी हो रही थी। यह देखते हुए उन्होंने अपना कोरोना का टेस्ट करवाया था। रणधीर कपूर बतातें हैं कि सांस लेने,आईसीयू, या ऑक्सीजन की कोई जरूरत नहीं है। उन्हें थोड़ा पहले बुखार था। जो अब नहीं है।' रणधीर कपूर ने बताया कि 'जब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसके बात उनकी पत्नी बबीता, बेटी करिश्मा और करीना ने भी खुद का कोविड टेस्ट कराया। रिपोर्ट में तीनों ही नेगेटिव पाए गए हैं और तीनों ही बिल्कुल स्वस्थ हैं।'
रणबीर कपूर भी हुए थे कोविड पॉजिटिव
आपको बता दें इससे पहले एक्टर रणबीर कपूर भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। रणबीर ने खुद को घर में ही क्वांरटीन किया था। जिसके कुछ समय बाद उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी। रणबीर के साथ-साथ उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी कोरोना की चपेट में आ गई थीं। कोरोना से ठीक होने के बाद दोनों ही मालदीव छुट्टियां मनाने गए थे।
April 30, 2021 at 12:53PM
Patrika : India's Leading Hindi News Portal
http://www.patrika.com/
Comments
Post a Comment
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/