बॉबी देओल की शादी को हुए पूरे 25 साल पूरे, पत्नी तान्या संग शेयर की अनदेखी तस्वीरें

बॉबी देओल की शादी को हुए पूरे 25 साल पूरे, पत्नी तान्या संग शेयर की अनदेखी तस्वीरें

https://ift.tt/3fYRsGy

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल के लिए आज का दिन काफी स्पेशल है। दरअसल, आज उनकी शादी को पूरे 25 साल हो गए हैं। इस खास मौके पर एक्टर ने पत्नी तान्या देओल को मैरिज एनिवर्सरी की शुभकामना दी है। फोटो शेयर करते हुए बॉबी ने पत्नी के लिए रोमांटिक मैसेज भी लिखा है। जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी से अपने दिल की बात कही है।

Bobby Deol

कैप्शन में कही बॉबी देओल ने दिल की बात

25वीं मैरिज एनिवर्सरी पर एक्टर बॉबी देओल ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था कि 'तुम मेरा दिल, मेरी आत्मा, मेरा जहान हो। मैं आपको हमेशा हमेशा के लिए प्यार करता रहूंगा। 25वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं।'

Bobby Deol

बिजनेस वुमन हैं बॉबी की पत्नी

बॉबी देओल ने 30 मई 1996 को तान्या से शादी की थी। असल जिंदगी में तान्या लाइम लाइट से दूर रहती हैं। लेकिन असल जिंदगी सफल बिजनेस वुमन हैं। वह एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। उन्होंने फिल्म 'जुर्म' और 'नन्हे जैसलमेर' में कॉस्ट्यूम डिजाइन की थी।

Bobby Deol

बॉबी-तान्या के हैं दो बेटे

बॉबी देओल और तान्या के दो बेटे हैं। उनके बड़े बेटे का आर्यमन देओल और दूसरे बेटे का नाम धर्म देओल हैं। वैसे आपको बता दें बॉबी देओल भी अपने बच्चों और पत्नी को मीडिया से दूर ही रखते हैं।

Bobby Deol

बॉबी देओल की 'आश्रम' आई पसंद

आपको बता दें हाल ही में एक्टर बॉबी देओल वेब सीरीज़ 'आश्रम' में नज़र आए थे। इस सीरीज़ में उन्होंने एक पाखंडी बाबा का किरदार निभाया था। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। सीरीज़ पर खूब विवाद हुआ था। लेकिन बावजूद इसके निर्देश प्रकाश झा ने आश्रम का पार्ट 2 भी रिलीज़ किया और लोगों से कहा कि सीरीज़ के अच्छे और बुरे होने के फैसले को जनता पर छोड़ दिया जाए।

 





May 30, 2021 at 02:50PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

उर्वशी रौतेला और गुरु रांधवा 'डूब गए' प्यार में, कपल की केमिस्ट्री ने बनाया रिकॉर्ड

Sushant Singh Rajput का क्या था 4747 नंबर से खास कनेक्शन, हैरान करने वाली हैं उनसे जुड़ी ये बातें