एंजियोप्लास्टी के बाद अनुराग कश्यप की पहली झलक आई सामने, पहचानना हुआ मुश्किल
https://ift.tt/3pbaLko
नई दिल्ली। फिल्ममेकर अनुराग कश्यप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखते हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह सोशल मीडिया पर इतना एक्टिव नहीं है। ऐसे में कुछ दिनों पहले खबर आई कि अनुराग कश्यप को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि उनके हार्ट में ब्लॉकेज है। जिसके बाद डॉक्टर्स की सलाह पर उन्होंने एंजियोप्लास्टी करवाई। सर्जरी के बाद उनकी पहली तस्वीर सामने आई है, जिसे देख लोग हैरान रह गए।
पूरी तरह बदले हुए आए नजर
दरअसल, एंजियोप्लास्टी के बाद अनुराग घर वापस आ चुके हैं। ऐसे में उनकी बेटी आलिया कश्यप ने सर्जरी के बाद उनकी पहली झलक दिखाई है। इसमें अनुराग कश्यप का लुक बिल्कुल अलग नजर आ रहा है। वह गंजे दिखाई दे रहे हैं और उनकी आई ब्रोस काफी बढ़ी हुई हैं। ये स्नैपचैट का एक फिल्टर है। जिसके जरिए उनका लुक ऐसा दिख रहा है। अब अनुराग कश्यप की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
सेहत में हो रहा है सुधार
अनुराग कश्यप की सेहत की बात करें तो उसमें अब सुधार हो रहा है। डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। खबरों के मुताबिक, उनके सीने में हल्का दर्द हुआ। जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर्स को दिखाया था। उनका ऑपरेशन अंधेरी के अस्पताल में हुआ था। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुराग कश्यप ने मार्च महीने में अपनी अपकमिंग फिल्म 'दोबारा' की शूटिंग पूरी कर ली थी। खबरों के मुताबिक, सर्जरी से पहले वह घर से ही फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम कर रहे थे। लेकिन अब डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। इससे पहले अनुराग कश्यप उस वक्त सुर्खियों में आ गए थे जब उनके घर पर इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा था। उनके साथ-साथ एक्ट्रेस तापसी पन्नू के घर पर भी छापेमारी हुई थी।
May 30, 2021 at 01:01PM
Patrika : India's Leading Hindi News Portal
http://www.patrika.com/
Comments
Post a Comment
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/