ऐश्वर्या राय जैसी दिखने वालीं एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल का फोटोशूट हुआ वायरल

ऐश्वर्या राय जैसी दिखने वालीं एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल का फोटोशूट हुआ वायरल

https://ift.tt/3hWKJjc

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के साथ साल 2005 में फिल्म 'लकी: नो टाइम फॉर लव' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल काफी वक्त से बॉलीवुड से दूर हैं। लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। स्नेहा उल्लाल को ऐश्वर्या राय बच्चन की कार्बन कॉपी कहा जाता है। सोशल मीडिया पर आए दिन उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। अब हाल ही में स्नेहा ने अपना एक ब्राइडल फोटोशूट करवाया है, जिसमें वह हूबहू ऐश्वर्या की तरह लग रही हैं।

aishwarya_rai_sneha_ullal5.jpg

बिल्कुल ऐश्वर्या की तरह लग रही हैं स्नेहा
इस तस्वीर को स्नेहा उल्लाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर में वह अपना ईयररिंग संभालती नजर आ रही हैं। उनका ये लुक ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन की फिल्म ‘जोधा अकबर’ से काफी मिलता जुलता है। उन्होंने गहने भी उसी तरह पहने हुए हैं। तस्वीर में वह बिल्कुल ऐश्वर्या की तरह लग रही हैं। उनकी खूबसूरती देखते ही बनती हैं। उनकी ये फोटो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

aishwarya_rai_sneha_ullal2.png

फैंस ने की तारीफ
स्नेहा के इस पोस्ट पर हजारों लाइक्स हैं। वहीं, लोग कमेंट कर उनकी खूबसूरती जमकर तारीफ कर रहे हैं। ज्यादातर लोगों ने कहा कि वह ऐश्वर्या की तरह लग रही हैं। एक बार को उन्हें लगा कि वह ऐश्वर्या ही हैं।

aishwarya_rai_sneha_ullal.jpg

फिल्मी करियर सफल नहीं रहा
इससे पहले भी स्नेहा अपनी कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं, जिसमें वह पूरी तरह ऐश्वर्या की तरह लग रही हैं। उनकी तस्वीरों को काफी पसंद किया जाता है। बता दें कि स्नेहा उल्लाल ने सलमान खान के साथ फिल्म 'लकी: नो टाइम फॉर लव' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद कहा गया कि ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद सलमान ने उनकी तरह दिखने वाली लड़की को लॉन्च किया है। 'लकी: नो टाइम फॉर लव' के बाद स्नेहा ने आर्यन (2006), जाने भी दो यारो (2007) और क्लिक (2009) में जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन उनका करियर सफल नहीं हो पाया। जिसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया था।

Aishwarya Rai Sneha Ullal



May 29, 2021 at 02:33PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

उर्वशी रौतेला और गुरु रांधवा 'डूब गए' प्यार में, कपल की केमिस्ट्री ने बनाया रिकॉर्ड

Sushant Singh Rajput का क्या था 4747 नंबर से खास कनेक्शन, हैरान करने वाली हैं उनसे जुड़ी ये बातें