जब ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या ने रणबीर कपूर को समझ लिया था अपना पापा
https://ift.tt/3y5BlhS
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की एक्टर रणबीर कपूर के साथ अच्छी दोस्ती है। दोनों काफी वक्त से एक-दूसरे से अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे भी हिट है। करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में ऐश्वर्या और रणबीर ने साथ काम किया था। दोनों के बीच कई रोमांटिक सीन भी दिखाए गए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और दोनों की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया। लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान ऐश ने सेट पर हुए एक मजेदार किस्से का खुलासा किया था।
ऐश्वर्या ने बताया मजेदार किस्सा
दरअसल, 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग के वक्त ऐश की बेटी आराध्या भी उनके साथ सेट पर जाया करती थीं। एक दिन आराध्या जब सेट पर पहुंची तो उन्होंने रणबीर कपूर को गले लगा लिया। आराध्या को लगा कि रणबीर उनके पापा अभिषेक बच्चन हैं। इस बारे में खुद ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में बताया था।
ये भी पढ़ें: अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की इस आदत से नफरत करती हैं दीपिका पादुकोण
आराध्या ने रणबीर को लगाया गले
ऐश्वर्या ने बताया कि उस दिन रणबीर कपूर ने अभिषेक बच्चन की तरह ही कपड़े हुए थे। हम शूटिंग कर रहे थे और आराध्या भी मेरे साथ ही थी। रणबीर को देखकर आराध्या को लगा कि उसके पापा हैं। वो दौड़कर गई और रणबीर के गले लग गई और उनकी गोद में बैठ गई। जब आराध्या ने रणबीर का चेहरा देखा तो वो चौंक गई। इसके बाद ऐश ने बताया, "मैंने उनसे पूछा कि तुम्हें लगा कि वह तुम्हारे पापा हैं इस पर आराध्य ने कहा हां। उस दिन के बाद से वह उनके सामने जब भी आती हैं तो थोड़ा शर्मा जाती हैं।" वहीं, अभिषेक ने रणबीर को चिढ़ाते हुए कहा, हम्म... ये क्रश है'। वहीं मैंने रणबीर से कहा कि यह बहुत फनी है।"
ये भी पढ़ें: जब रेखा ने कहा था- 'मर्द के करीब नहीं आ सकते, जब तक आप उसके साथ सेक्स नहीं करते’
रणबीर कपूर का रिएक्शन
बता दें कि फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा लीड रोल में थीं। वहीं, ऐश्वर्या का सपोर्टिंग रोल था। फिल्म में ऐश और रणबीर ने कई बोल्ड सीन दिए, जिनकी काफी चर्चा हुई थी। फिल्म प्यार और दोस्ती की कहानी पर बनी है। फिल्म के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में रणबीर ने बताया कि उन्होंने कभी भी ऐश्वर्या के साथ फिल्म करने की उम्मीद नहीं की थी। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या का फिल्म के लिए हां करना उनके लिए सपने का सच होने जैसा था।
June 29, 2021 at 01:51PM
Patrika : India's Leading Hindi News Portal
http://www.patrika.com/
Comments
Post a Comment
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/