शादी में 3 करोड़ के गहने और लाखों का लहंगा पहना था शिल्पा शेट्टी ने, राजकुमार अंदाज में नज़र आए थे राज कुंद्रा

शादी में 3 करोड़ के गहने और लाखों का लहंगा पहना था शिल्पा शेट्टी ने, राजकुमार अंदाज में नज़र आए थे राज कुंद्रा

https://ift.tt/2TJokfy

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों परेशानियों से गुजर रही है। पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई पुलिस ने शिल्पा के पति राज कुंद्रा को गिफ्तार कर लिया है। साथ ही उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भी दिया गया है। ऐसे में शिल्पा शेट्टी के करियर पर इसका साफ असर देखने को मिल रहा है। शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से 2009 में शादी की थी। दोनों की शादी सबसे महंगी शादियों में से एक है। चलिए आपको बतातें हैं कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी में कितने का खर्चा हुआ था।

करोड़ों की ज्वैलरी पहनी थी शिल्पा शेट्टी ने शादी में

22 नवंबर 2009 में शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा संग खंडाला में शादी की थी। शादी में परिवार के लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड जगत की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुई थीं। अपनी शादी में शिल्पा शेट्टी करोड़ों का लहंगा ही पहना था। जिसकी चोली की कीमत ही 50 लाख थी। वहीं शिल्पा ने लगभग 3 करोड़ के गहने पहने थे। उनका ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। शिल्पा शेट्टी की शादी में करोड़ों का खर्चा हुआ था। इसी वजह से उनकी शादी सबसे महंगी शादियों में गिनी जाती है।

यह भी पढ़ें- Shilpa Shetty के पति राज कुंद्रा पर लगा पोर्न वीडियो रैकेट चलाने का आरोप, मॉडल ने की गिरफ्तारी की मांग

लंदन में हुई थी राज कुंद्रा से मुलाकात

शिल्पा शेट्टी की मुलाकात राज कुंद्रा से लंदन में हुई थी। बताया जाता है कि शिल्पा के परफ्यूम ब्रांड के प्रोमोशन में राज कुंद्रा ने उनकी मदद की थी। राज कुंद्रा पहली ही नज़र में शिल्पा को पसंद करने लगे थे। धीरे-धीरे शिल्पा भी राज कुंद्रा को पसंद करने लगी। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और फिर राज कुंद्रा ने अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर शिल्पा शेट्टी से शादी कर ली।

यह भी पढ़ें- विवादों से है शिल्पा शेट्टी का गहरा नाता, अश्लीलता फैलाने से लेकर अंडरवर्ल्ड संग संबंध के लग चुके हैं आरोप

शिल्पा शेट्टी पर लगा घर तोड़ने का आरोप

राज कुंद्रा संग शादी करने के शिल्पा पर घर तोड़ने का आरोप भी लगा। दरअसल, राज कुंद्रा की पहली पत्नी ने एक इंटरव्यू में शिल्पा शेट्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि शिल्पा शेट्टी ने उनका घर तोड़ा है। जिसके बाद राज कुंद्रा खुद सामने आए और शिल्पा पर लगे सभी आरोपों को गलत ठहराया था। यही नहीं राज कुंद्रा ने बताया था कि उनकी पहली पत्नी की संबंध उनकी खुद की बहन के पति संग थे।

 





July 29, 2021 at 11:37AM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

उर्वशी रौतेला और गुरु रांधवा 'डूब गए' प्यार में, कपल की केमिस्ट्री ने बनाया रिकॉर्ड

Sushant Singh Rajput का क्या था 4747 नंबर से खास कनेक्शन, हैरान करने वाली हैं उनसे जुड़ी ये बातें