'बचपन का प्यार' गाने की वजह से उड़ी अनुष्का शर्मा की नींद, शेयर किया मजेदार मीम

'बचपन का प्यार' गाने की वजह से उड़ी अनुष्का शर्मा की नींद, शेयर किया मजेदार मीम

https://ift.tt/3rGQofV

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर लोग रातों-रात स्टार बन जा रहे हैं। बस देरी है एक वीडियो वायरल होने की। पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक बच्चा 'जाने मेरी जानेमन, बचपन का प्यार' गाना गा रहा है और ये वीडियो तेजी से हर जगह वायरल हो रहा है। इन दिनों हर किसी की जुबान पर इसी गाने को सुना जा सकता है। आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी इस गाने से प्रभावित हो रहे हैं। अब एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बताया कि इस गाने ने उनकी रातों की नींद उड़ा रखी है।

ये भी पढ़ें: पति अभिषेक बच्चन से ज्यादा अमीर हैं ऐश्वर्या राय बच्चन, मुंबई से लेकर दुबई में है करोड़ों की प्रोपर्टी

अनुष्का शर्मा के रातों की उड़ी नींद
अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने बताया है कि 'जाने मेरी जानेमन, बचपन का प्यार' गाना उन्हें सोने नहीं दे रहा है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक मीम शेयर किया है। जिसके जरिए उन्होंने बताया कि ये गाने उनके दिमाग पर भी चढ़ चुका है। मीम में अनुष्का ने दिखाया है कि एक शख्स रात को जब सुकून से सोने जा रहा है तो भी उसके दिमाग में यही गाना चल रहा होता है। उनका ये मीम अब सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।

anushka_sharma.jpg

अनुष्का शर्मा ने शेयर किया मीम
मीम को शेयर करते हुए अनुष्का ने कई हंसने वाले इमोजी शेयर किए हैं। साथ में इस गाने को भी बतौर बैकग्राउंड सॉन्ग लगाया है। बता दें कि 'जाने मेरी जानेमन, बचपन का प्यार' गाने को सहदेव दिर्दो नाम के बच्चे ने गया है। सहदेव के स्कूल टीचर ने 2019 में यह वीडियो रिकॉर्ड किया था। वीडियो में वह बचपन का प्यार गाना गाते नजर आ रहे हैं। वह ब्लू कलर की स्कूल शर्ट में नजर आ रहे हैं। वह कैमरे की ओर देखते हुए बहुत ही डिसीप्लेन के साथ गा रहे हैं। उनका ये वीडियो इतना वायरल हुआ कि सिंगर व रैपर बादशाह ने इस गाने का रीमिक्स वर्जन शेयर किया था। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सहदेव दिर्दो का सम्मान किया है।

ये भी पढ़ें: दिलीप कुमार को नहीं था सायरो बानो के साथ बच्चे होने का मलाल

काफी वक्त से फिल्मों से हैं दूर
अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। उनके साथ फिल्म में शाहरुख खान और कटरीना कैफ लीड रोल में थे। हालांकि, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता नहीं मिली। इसके बाद से ही अनुष्का ने कोई नई फिल्म साइन नहीं की है। इन दिनों वह मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। इस साल की शुरुआत में अनुष्का ने बेटी वामिका को जन्म दिया है।





July 29, 2021 at 02:43PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

उर्वशी रौतेला और गुरु रांधवा 'डूब गए' प्यार में, कपल की केमिस्ट्री ने बनाया रिकॉर्ड

Sushant Singh Rajput का क्या था 4747 नंबर से खास कनेक्शन, हैरान करने वाली हैं उनसे जुड़ी ये बातें