शाहरुख खान की बेटी सुहाना के लिए आया रिश्ता, शख्स ने सैलरी का भी किया खुलासा

शाहरुख खान की बेटी सुहाना के लिए आया रिश्ता, शख्स ने सैलरी का भी किया खुलासा

https://ift.tt/38y9YlL

नई दिल्ली। बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान की दुनियाभर में फैन फॉलोइंग है। उनके साथ-साथ उनका परिवार भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। खासतौर पर उनकी लाडली बेटी सुहाना खान। सुहाना ने अभी तक बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है। इंस्टाग्राम पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में सुहाना अक्सर फैंस के साथ अपनी फोटो व वीडियो शेयर करती रहती हैं। फैंस उनके स्टाइल और हॉटनेस के दीवाने हैं। एक बार तो किंग खान की लाडली के लिए रिश्ता भी आ गया था।

गौरी खान ने किया था ट्वीट
दरअसल, कुछ वक्त पहले सुहाना खान ने अपना 21वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्हें दोस्तों और फैंस ने जन्मदिन की बधाई दी थी। वहीं, उनकी मां गौरी खान ने भी खास अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया था। उन्होंने ट्विटर पर सुहाना एक फोटो शेयर की थी। फोटो में सुहाना काफी खूबसूरत दिख रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए गौरी ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे, तुम बहुत प्यारी हो। आज, कल और हमेशा।' गौरी के इस ट्वीट को काफी पसंद किया गया। उनके इस पोस्ट पर कमेंट कर लोगों ने सुहाना को जन्मदिन की बधाई दी।

सुहाना जल्द कर सकती हैं डेब्यू
बता दें कि इन दिनों सुहाना खान अमेरिका में फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कर रही हैं। वह एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती हैं। हाल ही में इस तरह की खबरें आईं कि सुहाना जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं। डायरेक्टर जोया अख्तर उन्हें अपनी फिल्म से लॉन्च कर सकती हैं। हालांकि, इसकी अभी तक आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है। वहीं, शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा लीड रोल में थीं। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। उसके बाद से ही उन्होंने बड़े पर्दे से दूरी बना ली थी। लेकिन जल्द ही वो पठान फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं।





August 31, 2021 at 01:01PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

उर्वशी रौतेला और गुरु रांधवा 'डूब गए' प्यार में, कपल की केमिस्ट्री ने बनाया रिकॉर्ड

Sushant Singh Rajput का क्या था 4747 नंबर से खास कनेक्शन, हैरान करने वाली हैं उनसे जुड़ी ये बातें