थप्पड मारने से लेकर फोन तोड़ने तक, इन Bollywood Celebs ने की है अपने फैंस की Insult
https://ift.tt/3kIjE31
बॉलीवुड सितारों की चकाचौंध दुनियां का हर कोई दीवाना है। सभी की दिली तमन्ना होती हैं कि वह अपने पसंदीदा सितारें से एक बार जरूर मिले और उस लम्हें को अपने मोबाइल में कैद करले। लेकिन बात जब बॉलीवुड सेलेब्स के प्रशंसकों की करें तो वह तो अपने फेवरेट एक्टर या एक्ट्रेस से मिलने के लिए इतने बेताब रहते हैं कि बस किसी भी तरह सेलेब्स से मिलने को मिल जाए। वही जब कोई सेलेब्स उनके सामने आता है तो वह अपनी सारी हदें पार कर देते हैं, तो कई बार ऐसा भी हुआ है कि बॉलीवुड सेलेब्स ने भी फैंस की हरकतों से परेशान होकर अपना आपा खो दिया। तो चलिए आज हम उन सितारों के बारें में जानेगें, जिन्होंने फैंस की हरकतों से परेशान होकर उन्ह पर अपना गुस्सा निकाल दिया, किसी को थप्पड़ जड़ दिया तो किसी को धक्का मार दिया।
सलमान खान
सलमान तो वैसे भी अपने गुस्से और दरियादिली दोनों के लिए जाने जाते हैं। सलमान जब गोवा हवाई अड्डे पर पहुँचे तो वहाँ उनके एक फैंस से सलमान से बिना परमिशन के उनकी फ़ोटो क्लिक करली। इससे नाराज़ सलमान ने उसका मोबाइल छीन लिया और उसकों ज़मीन पर गिरा दिया। यह घटना इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थी।
शाहरुख खान
शाहरुख खान भी प्रशंसक पर आपा खोने से पीछे नहीं रहे। एक वीडियो में शाहरुख अपने एक फैंस को धक्का मारते नजऱ आए, जिसने कथित तौर पर उनकी गर्दन को पकड़ने की कोशिश की थी। आपकों बता दे कि शाहरुख के सिक्योरिटी गार्ड ने इस घटना पर काबू कर लिया था।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने भी 2015 में किये खुलासे में बताया कि उन्होंने भी एक फैंस को थप्पड़ मार दिया था। क्योंकि जब वह अंजाना अंजानी की फ़िल्म कर रही थी, तब एक फैन ने उनके साथ एक तस्वीर मांगते हुए उनका हाथ पकड़ लिया था, इससे गुस्साई प्रियंका ने उनके थप्पड़ जड़ दिया था।
गोविंदा
अपनी फिल्मों से हमेशा लोगों को हंसाने वाले अभिनेता गोविंदा ने भी 2008 में फ़िल्म मनी है तो हनी है के सेट पर संतोष राय नाम के एक फैंस को थप्पड़ मार दिया था। इससे गुस्साए प्रशंसकों ने गोविंदा पर केस कर दिया था तो अदालत के फ़ैसले के बाद बिना शर्त मांफी मांगी और गोविंदा को मुआवजे के तौर पर संतोष राय को 5 लाख रुपए भी देने पड़े।
करीना कपूर खान
करीना भी अपने प्रशंसकों पर आपा खोने में पीछे नहीं रही है। होली के मौके पर करीना की एक फ़ीमेल फैंस उनके साथ एक सेल्फ़ी लेने की कोशिश कर रही थी, जिससे गुस्साई करीना एक वीडियो में उसपर भड़कती नजऱ आयी थी।
ऋषि कपूर
ऋषि कपूर ने तो अपने प्रशंसक के साथ साथ पत्रकार को भी गणेश विसर्जन के समय धक्का दे दिया था। आपकों बता दे कि ऋषि कपूर के परिवार जब विसर्जन कर रहे थे, तो उनके प्रशंसक ऋषि की एक झलक पाने के लिए बेरिकेड्स पर चढ़ गए थे।
मीका सिंह
अपने रॉकिंग गानों से धूम मचाने वाले और सभी के दिलों पर राज करने वाले मीका सिंह भी का भी नाम इस लिस्ट में शामिल हैं।मीका सिंह ने भी एक संगीत कार्यक्रम में एक दर्शक सदस्य को थप्पड़ मार दिया था, जिसके चलते 2015 में मीका सिंह को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

August 31, 2021 at 01:35PM
Patrika : India's Leading Hindi News Portal
http://www.patrika.com/
Comments
Post a Comment
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/