कंगना रनौत ने 'प्यार की बाहों में सिमटी' फोटो की शेयर, बोलीं- कितने सितम हम पे सनम...

कंगना रनौत ने 'प्यार की बाहों में सिमटी' फोटो की शेयर, बोलीं- कितने सितम हम पे सनम...

https://ift.tt/3ljX2XM

नई दिल्ली: ट्विटर पर बैन हो चुकीं बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार शेयर करतीं नजर आती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने 'प्यार की बाहों में सिमटी' एक रोमांटिक फोटो शेयर की हैं। जिसे देखकर फैंस उनके दिल के हाल का अंदाजा लगा रहे हैं।

कंगना ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'तेरे लिए हम है जिए.... कितने सितम हमपे सनम...' कंगना की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और हर कोई सिर्फ और सिर्फ उनके दिल का हाल जानना चाहता है।

kangna3.jpg

बार फिर से प्यार पर भरोसा हो चला है

कंगना की यह पोस्ट देखकर साफ जाहिर है कि उन्हें एक बार फिर से प्यार पर भरोसा हो चला है। इतना ही नहीं उनकी जिंदगी में भी किसी स्पेशल की एंट्री हो चुकी है। हालांकि ये स्पेशल कौन है, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। हालांकि कुछ ही दिनों पहले कंगना ने अपनी शादी को लेकर भी बात की थी। कंगना रनौत एक समिट में शामिल हुईं, जहां उन्होंने इस बारे में बात की और कहा कि वो अगले 5 साल में शादी करना चाहती हैं और खुद को मां के तौर पर देखती हैं। कंगना ने ये भी कहा कि जल्द ही उनके पार्टनर के बारे में सबको पता चल जाएगा।

यह भी पढ़ें: 'डॉन' के लिए पहली पसंद नहीं थे अमिताभ बच्चन, पहले इन तीन स्टार्स को ऑफर हुई थी फिल्म

नोट के बोल जावेद अख्तर ने लिखे है

बता दें कि 'तेरे लिए हम है जिए.... साल 2004 में आई शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की फिल्म का एक सुपरहिट गाना है जिसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच हमेशा से किसी ने किसी मुद्दे को लेकर ठनी रहती है। वहीं, एक समय में कंगना रणौत का नाम ऋतिक रोशन, आदित्य पंचोली, अध्ययन सुमन के साथ जुड़ चुका है। कंगना आज भी ऋतिक पर निशाना साधने का कौई मौका नहीं छोड़ती हैं।

यह भी पढ़ें: शाही परिवार से होने के बावजूद एक कंपनी में ये जॉब करते थे सैफ अली खान





November 29, 2021 at 02:45PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

उर्वशी रौतेला और गुरु रांधवा 'डूब गए' प्यार में, कपल की केमिस्ट्री ने बनाया रिकॉर्ड

Sushant Singh Rajput का क्या था 4747 नंबर से खास कनेक्शन, हैरान करने वाली हैं उनसे जुड़ी ये बातें