जब हिमेश रेशमिया के गाने की वजह से पकड़ा गया 30 लाख के असली हीरे का चोर
https://ift.tt/3oMEjpV
नई दिल्ली: साल 1998 में सलमान खान-काजोल स्टारर फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत करने वाले सिंगर-कंपोजर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। हिमेश पिछले 23 सालों से बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। भारत में हिमेश के फैंस की कोई कमी नहीं है। उनके गाने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसे में आज हम आपको हिमेश के गाने से जुड़ा बेहद दिलचस्प किस्सा बता रहे हैं।
ये किस्सा साल 2006 का हैं। हिमेश के एक गाने की वजह से कोई फिल्मी चोर नहीं बल्कि असल जिंदगी का चोर पुलिस के हाथों पड़ गया था। दरअसल पहले एक आदमी मुंबई के एक बार में गया। वहां उसे ऑर्केस्ट्रा की एक सिंगर बहुत खूबसूरत लगी और 2 शाम में ही उस आदमी ने बार में 1 लाख रुपये खर्च कर दिए। कुछ दिनों बाद वो शख्स उसी बार में फिर आया। हिमेश के बहुत बड़े वाले फैन उस आदमी ने हिमेश के गाने 'हमको दीवाना कर गए' पर नाचती हुई डांसर को अपने पास बुलाया और शराब के नशे में बार-बार उसी गाने पर नाचने के लिए कहने लगा।
इसके बाद पुलिस का पता चला कि वो आदमी एक बढ़ई है और उसका नाम दिवेश बोर्स था। जो मुंबई के एक फेमस ज्वैलर के पास काम करता था। उस ज्वैलर का परिवार उन दिनों फॉरेन ट्रिप पर गया हुआ था, उनकी गैरमौजूदगी में दिवेश ने चोरी की, जिसकी खबर ज्वैलर और उसके परिवार को भी नहीं थी। इतना ही नहीं, दिवेश के पास से 30 लाख रुपये के हीरे पकड़े गए। तो इस तरह हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) के एक गाने की दीवानगी की वजह से ये हीरों का चोर पकड़ा गया।
यह भी पढ़ें: 'कपिल शर्मा शो' के 1 एपिसोड का इतना चार्ज करती हैं भारती सिंह, लॉफ्टर क्वीन की कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान
December 12, 2021 at 02:42PM
Patrika : India's Leading Hindi News Portal
http://www.patrika.com/
Comments
Post a Comment
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/