जब लड़की के गेटअप में जेंट्स वॉशरूम में पहुंचे गए थे ऋषि कपूर, फिर हुआ कुछ ऐसा

जब लड़की के गेटअप में जेंट्स वॉशरूम में पहुंचे गए थे ऋषि कपूर, फिर हुआ कुछ ऐसा

https://ift.tt/3sKRr0V

70-80 के दशक के अभिनेता ऋषि कपूर अपने जमाने के चॉकलेटी हीरो के रूप में मशहूर थे ऋषि कपूर ने 68 साल की उम्र में पिछले साल इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ऋषि कपूर जन्म 4 सितंबर 1952 में मुंबई के चेंबूर में हुआ। ऋषि कपूर ने 1973 से लेकर साल 2000 के बीच करीब 92 फिल्मों में रोमांटिक लीड का किरदार निभाया। साल 2008 में उनको फिल्म फेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। ऋषि शोमैन राज कपूर के मंझले बेटे थे।

फिल्म इंडस्ट्री में उनको उनके निक नेम चिंटू से जाना जाता था। ऋषि कपूर ने शादी नीतु कपूर से शादी की थी। और ऋषि कपूर के दो बच्चे हैं। ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में 1970 में अपने पिता की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से फिल्मी कैरियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर ने अपने पिता के बचपन का किरदार अदा किया था। लेकिन 1973 में आई फिल्म बॉबी से उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई थी। एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की जिंदगी से जुड़े कई रोचक किस्से हैं जो उनके चाहने वालों को नहीं पता हैं। आज हम आपको ऋषि कपूर के जीवन से जुड़े एक ऐसे ही किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं। जब ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) लड़की के कपड़ों में जेंट्स बॉथरूम में पहुंच गए थे। मजेदार है किस्सा...

यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार को इस वजह से नहीं मिलते हैं अवार्ड्स, एक्टर ने खुद उठाया राज से पर्दा

दरहसल फिल्म 'रफू चक्कर' की शूटिंग के दौरान की बता हैं 70 के दशक में किसी पुरुष कलाकार को महिला के गेटअप में देखना कोई आम बात नहीं थी। जिसने भी फिल्म 'रफू चक्कर' देखी होगी उसे ऋषि कपूर का महिला वाला किरदार याद होगा। आपको बता दे 'रफू चक्कर' की शूटिंग कश्मीर में हो रही थी। और अभिनेता ऋषि कपूर लड़की के गेटअप में थे। उसी दौरान ऋषि कपूर को बॉथरूम जाना पड़ा। अब ऋषि कपूर के साथ एक समस्या थी कि वह महिला बॉथरूम में जाए या जेंट्स बॉथरूम में। अब लेडीज वॉशरूम में तो जा नहीं सकते थे इसलिए वह जेंट्स में ही गए। जैसे ही ऋषि कपूर वॉशरूम के अंदर पहुंचे, तो वहां पर मौजूद दो विदेशी उन्हें देखकर चौंक गए और शर्म के मारे वहां से बाहर भाग गए। ऋषि कपूर आगे बताया था कि बाद में पता लगा वो दोनों विदेशी उन्हें बाद में ढूंढ रहे थे। बाद में उन विदेशियों को पता लगा कि वह जिसे ढूंढ रहे थे वो एक एक्टर हैं।

यह भी पढ़ें- रणबार कपूर-आलिया भट्ट किसे आता है जल्दी गुस्सा? एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब





December 31, 2021 at 01:06AM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

उर्वशी रौतेला और गुरु रांधवा 'डूब गए' प्यार में, कपल की केमिस्ट्री ने बनाया रिकॉर्ड

Sushant Singh Rajput का क्या था 4747 नंबर से खास कनेक्शन, हैरान करने वाली हैं उनसे जुड़ी ये बातें